गृह मंत्री ने बरादरी के शिलान्यास एवं दशहरा मिलन समारोह में की शिरकत | New India Times

गुलशन परूथी, ब्यूरो चीफ, दतिया (मप्र), NIT:

गृह मंत्री ने बरादरी के शिलान्यास एवं दशहरा मिलन समारोह में की शिरकत | New India Times

मध्यप्रदेश शासन के गृह, जेल, संसदीय कार्य एवं विधि विधायी विभाग के मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने बुघवार को माँ पीताम्बरा पीठ मंदिर के सामने 83.53 लाख की राशि से नवनिर्मित होने वाली बरादरी (स्वागत द्वार) का विधिवत भूमि पूजन कर शिलान्यास किया तत्पश्चात गृह मंत्री ने स्थानीय गहोई वाटिका पहुंचकर दशहरा मिलन समारोह में शिरकत की।

कार्यक्रम के दौरान गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने दशहरा मिलन समारोह के अवसर पर आये सभी पार्षद, जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि आज का त्यौहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। उन्होंने सभी लोगों को इस त्यौहार की बहुत-बहुत बधाई देते हुए कहा कि आज के दिन हमें बुराईयों को छोड़कर अच्छाई के रास्ते पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि रावण एक बुद्धिमान व्यक्ति था किन्तु उसे अपने ऊपर अंहकार हो गया था, और श्रीराम को उसके अंहकार का ज्ञान था। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से एक शब्द के इधर-उधर करने पर उसका अर्थ ही बदल जाता है उसी प्रकार रावण को अपने अंहकार के कारण बुराई का प्रतीत बना दिया था।
गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने अपने संबांधेन में कहा कि दतिया के सभी पार्षदों को दतिया नगर को सुंदर, आकर्षक बनाना है। अपने ज्ञान से आगे बढ़कर दतिया के विकास के बारे में सोचकर नए-नए तरीकों से नगर को स्वच्छ एवं हर क्षेत्र में नम्बर वन बनाना है। उन्हांेने कहा कि जिस प्रकार से अभी कुछ माह के अंदर दतिया को देश में मेरा बच्चा अभियान, नशा मुक्ति एवं स्वच्छता के मामले में बड़ौनी को प्रथम स्थान मिला है। जिससे देश में दतिया एवं प्रदेश का नाम रोशन हुआ है। इसी प्रकार आगे भी दतिया को देश में स्थान दिलाना है।
कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री प्रशांत ढेंगुला ने दतिया नगर में हो रहे एवं आगामी दिनों में होने वाले विकास कार्यो के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर श्री विपिन गोस्वामी, श्री गोविन्द ज्ञानानी एवं श्री गिन्नी राजा परमार ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम में सभी पार्षदों का हुआ सम्मान

गृह मंत्री ने बरादरी के शिलान्यास एवं दशहरा मिलन समारोह में की शिरकत | New India Times

स्थानीय गहोई वाटिका में आयोजित दशहरा मिलन समारोह में नगर पालिका के सभी सदस्यों तथा सभी वार्डो के पार्षदों का शॉल, श्रीफल, पुष्पमाला से सम्मान किया गया। तत्पश्चात सभी पार्षदों ने मिलकर बड़ी फूल माला से मंत्री जी का स्वागत किया।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष श्री सुरेन्द्र बुद्यौलिया, पूर्व विधायक डॉ. आशाराम अहिरवार, नगर पालिका उपाध्यक्ष प्रतिनिधि श्री योगेश सक्सैना, श्री अतुल भूरे चौधरी, श्री वीर सिंह यादव, श्री नाहर सिंह रावत, श्री मुकेश यादव, श्री जमुना दास गुड्डी साहू, श्री संतोष कटारे, श्री दीपक सोनी, श्री सत्यम भगत, श्री राकेश साहू, श्री बृजेश यादव, श्री हरी सिंह, श्री अनूप तिवारी, श्री बलदाऊ यादव आदि अन्य जनप्रतितिनधि, पार्षदगण एवं आमनागरिक उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version