पैरा लीगल वॉलिंटियर्स ने दशहरे पर वृद्ध जनों को दी जानकारी | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

पैरा लीगल वॉलिंटियर्स ने दशहरे पर वृद्ध जनों को दी जानकारी | New India Times

शारदीय नवरात्र एवं दशहरे पर जहां हिंदू समाज के लोग भक्ति एवं पूजा अर्चना में व्यस्त रहते हैं, वहीं कुछ पैरा लीगल वॉलिंटियर्स समाज सेवा को ही धर्म सेवा मानकर इसका प्रचार प्रसार करने में व्यस्त रहते हैं। ऐसा ही एक मामला आज दशहरे के दिन देखने को मिला। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बुरहानपुर द्वारा सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है। इस सेवा सप्ताह में निरंतर रूप से जागरूकता शिविरों का आयोजन पैरा लीगल वालंटियर द्वारा किया जा रहा है, इसी क्रम में आज पेरालीगल वॉलिंटियर्स सर्वश्री राजेंद्र कुमार सलूजा,श्रीमती रजनी गट्टानी, विजया सिंग चौहान एवं दुर्गा भावसार द्वारा रेणुका माता मंदिर में आए भक्तजनों में एवं वरिष्ठजनों को वरिष्ठ जनों के अधिकारों के बारे में जानकारी दी एवम हेल्पलाइन नंबर 14567 की जानकारी दी गई। कुछ वरिष्ठ जनों को जो भिक्षा वृति कर रहे थे,उन्हे भी समझाइस दी गई और उन्हें बताया गया कि उनके परिजन उनकी देखरेख अच्छे से नही करते हैं तो वह जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला न्यायालय परिसर बुरहानपुर के कर्यालय में आऐं, जहां उनकी सहायता की जाएगी। इसी क्रम में शाम को रजनी गट्टानी के घर अभिलाषा नगर में रहने वाले वरिष्ठ जनों को वरिष्ठ के अधिकारों की जानकारी दी एवम आगामी 12 नवंबर को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत एवं विधिक सेवा प्राधिकरण के क्रायक्रमो की जानकारी दी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version