मंत्रोपचार व विधिविधान से सम्पन्न हुआ पुलिस लाइन में शस्त्रपूजन कार्यक्रम | New India Times

जमशेद आलम, ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:

मंत्रोपचार व विधिविधान से सम्पन्न हुआ पुलिस लाइन में शस्त्रपूजन कार्यक्रम | New India Times

विजयादशमी के अवसर पर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी पुलिस लाइन नेहरु नगर में परम्परागत तरीके से विधिविधान व मन्त्रोपचार के साथ शस्त्र पूजन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

विजयादशमी के अवसर पारम्परिक रूप से पुलिस विभाग के द्वारा शस्त्र पूजन की परम्परा रही है, जिसके संदर्भ में सभी जिला मुख्यालयों पर शस्त्र पूजन किया जाता है। शस्त्र पूजन तथा वाहनों का पूजन एवं समस्त मशीनरी का पूजन आमतौर पर एक परम्परा का अंग बन गया है।

इसी तारतम्य में भोपाल पुलिस कमिश्नरेट में कमिश्नरी व्यवस्था के अंतर्गत आज प्रथम बार शस्त्र पूजन कार्यक्रम भोपाल कमिश्नरेट के समस्त अधिकारियों की उपस्थिति में मनाया गया। पुलिस आयुक्त भोपाल श्री मकरंद देउस्कर ने मन्त्रोपचार के साथ पूजा अर्चना की एवं अधिकारियों के साथ हवन किया। उपरांत शस्त्रों की पूजा की एवं सभी अधिकारियों ने सांकेतिक रूप से हर्ष फायर कर शस्त्रों की पूजा को सम्पादित किया।

विजयादशमी व दशहरे के शुभ अवसर के उपलक्ष्य में पुलिस आयुक्त श्री मकरंद देउस्कर ने पुलिस परिवार, मीडिया बंधु एवं समस्त शहरवासियों को विजयादशमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा दशहरा पर्व शांतिपूर्ण तरीके से मानने हेतु आगृह किया।

इस अवसर पर समस्त डीसीपी, एडिशनल डीसीपी, एसीपी एवं पुलिस लाईन के पुलिसकर्मी तथा एमटी शाखा के पुलिसकर्मी तथा पत्रकार बंधु भी मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version