राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

महाराजपुर के ग्राम झमारा में गांधी चौपाल आयोजित कर देवरी विधायक हर्ष यादव ने सैकडों लोगों कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलाई है.
महाराजपुर उपब्लाक अन्तर्गत झमारा में म.प्र.कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री कमलनाथ जी के निर्देशानुसार गांधी चौपाल का आयोजन क्षेत्रीय विधायक हर्ष यादव जी द्वारा किया गया। म.प्र.कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर गांधी चौपाल का आयोजन गांधी जयंती से 30 अक्टूबर तक निरन्तर आयोजित की जानी है। देवरी विधानसभा क्षेत्र के उपब्लॉक कांग्रेस कमेटी महाराजपुर के नेतृत्व में देवरी विधायक हर्ष यादव द्वारा आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जनमानस को वर्तमान सरकार की जनविरोधी नितियों के संबंध में अवगत कराया।

कांग्रेस पार्टी की विचार धारा एवं क्षेत्रीय विधायक हर्ष यादव से प्रभावित होकर महाराजपुर उपब्लॉक के अन्तर्गत करीब 80 लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। गांधी चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं को सुना गया एवं ग्रामीणों की मांग पर क्षेत्रीय विधायक हर्ष यादव ने चबूतरा सहछत निर्माण कार्य कराए जाने हेतु 02.00 लाख रुपए की राशि स्वीकृत करने की अनुशंसा की। कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि व पूर्व जनभागीदारी समिति देवरी के पूर्व अध्यक्ष आशीष बाबा राजौरिया, जनपद पंचायत देवरी के सरपंच संघ अध्यक्ष भैरवप्रसाद व्यारे, वरिष्ठ नेता दमोदर व्यारे, श्रीकृष्ण यादव, कपिल पाण्डेय, बलराम लोधी, दुर्गाप्रसाद पाण्डेय, खिलानसिंह लोधी, परसोत्तम सिरवैया, मनोज यादव, गोलू यादव राजकुमार राव सहित अन्य ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
