मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

स्वामी शुकदेवानंद महाविद्यालय के उप प्राचार्य तथा वाणिज्य विभाग के अध्यक्ष डॉ अनुराग अग्रवाल इंडियन अकाउंटिंग एसोसिएशन के यूपी चैप्टर लखनऊ शाखा के उपाध्यक्ष मनोनीत किए गए हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय में हुई बैठक में नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। यह कार्यकारिणी आगामी 3 वर्षों तक लेखांकन के क्षेत्र में अकादमीय कार्य करेगी और राष्ट्रीय स्तर पर काम कर रही इंडियन एकाउंटिंग एसोसिएशन की शाखा के रूप में उत्तर प्रदेश में लेखांकन की शिक्षा को प्रोत्साहित करने में सहयोग करेगी। डाॅ अनुराग के उपाध्यक्ष मनोनीत होने पर प्रबंध समिति के अध्यक्ष स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती, सचिव डाॅ ए के मिश्रा, प्राचार्य डाॅ आर के आजाद, डॉ आदित्य सिंह, डाॅ प्रभात शुक्ला, डॉ देवेंद्र सिंह, डाॅ बरखा सक्सेना आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।
