एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग के तहत ग्वालियर पुलिस ने की कार्यवाही, पुलिस ने बदनापुरा में चलाया सर्च ऑपरेशन, तीन नाबालिग लड़कियों को दस्तयाब कर किया सीडब्लूसी के सुपुर्द | New India Times

पवन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग के तहत ग्वालियर पुलिस ने की कार्यवाही, पुलिस ने बदनापुरा में चलाया सर्च ऑपरेशन, तीन नाबालिग लड़कियों को दस्तयाब कर किया सीडब्लूसी के सुपुर्द | New India Times

एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग के तहत ग्वालियर पुलिस ने बदनापुरा में सर्च ऑपरेशन चला कर तीन नाबालिग लड़कियों को दस्तयाब कर सीडब्लूसी के सुपुर्द किया है.

महिला पुलिस अधिकारियों द्वारा नाबालिग लड़कियों से बातचीत करने पर ज्ञात हुआ कि तीन लड़कियां अपने घर व माता-पिता की जानकारी नहीं दे पा रही हैं तथा जिस घर से उन्हें बरामद किया गया उस घर के सदस्यों द्वारा उनके जन्म से संबंधित कोई भी कागजात पुलिस को उपलब्ध नहीं कराये गये। इन लड़कियों को पुलिस द्वारा बाल कल्याण समिति एवं चाईल्ड हेल्प लाईन सेंटर को बुलाकर अभिरक्षा हेतु सुपुर्द किया गया। इनमें से एक लड़की को अपने माता-पिता के बारे में कोई जानकारी नहीं है तथा शेष 02 लड़कियों ने बताया कि उनके माता-पिता काफी समय से नागपुर में कहीं रहते है लेकिन उनका पता ठिकाना मालुम नहीं है। ऑपरेशन के दौरान पुलिस टीम ने संदेह के आधार पर 2 युवकों को भी हिरासत में लिया है जिनके संबंध में जानकारी एकत्रित की जा रही है। पुलिस टीम द्वारा इस कार्यवाही के उपरान्त महिला थाने में धारा 370, 372, 373 भादवि एवं धारा 3,4,5 अनैतिक व्यापार (रोकथाम) अधिनियम एक्ट के प्रकरण पंजीबद्व किया गया हैं।

ज्ञात हो कि ग्वालियर शहर के पुरानी छावनी इलाके का बदनापुरा गांव मानव तस्करी और देह व्यापार के लिए लड़कियों की खरीद फरोख्त के लिए पूर्व से ही बदनाम रहा है। ग्वालियर पुलिस को सर्चिंग के दौरान यहां कई बार नाबालिग लड़कियां मिली हैं। जिन्हें पुलिस टीम द्वारा दस्तयाब कर उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया है।

मुख्य भूमिका:- उप निरीक्षक अमित शर्मा क्राईम ब्रांच, सउनि जितेन्द्र शर्मा, म.प्र.आर. अर्चना कंसाना, आरक्षक प्रमोद शर्मा, रूपेश शर्मा, प्रदीप यादव की इस कार्यवाही में मुख्य भूमिका रही।

सराहनीय भूमिका:- क्राईम ब्रांच, हजीरा, बहोड़ापुर, पुरानी छावनी, महिला थाना के पुलिस बल की इस कार्रवाई में सराहनीय भूमिका रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version