बुरहानपुर के कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह को महामहिम राष्ट्रपति ने किया सम्मानित | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

बुरहानपुर के कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह को महामहिम राष्ट्रपति ने किया सम्मानित | New India Times

मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिला कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह के नेतृत्व में स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण-2022 पुरस्कार समारोह में हर घर जल प्रमाणित जिला घोषित करने के लिए सम्मानित किया गया। बुरहानपुर में सभी गांव ने ग्राम सभाएं आयोजित कर सत्यापित किया कि उनके सभी घरों, शालाओं और आंगनवाड़ियों में सुरक्षित पीने का पानी सही मात्रा में नियमित रूप से मिल रहा है। स्वच्छ भारत दिवस के अवसर पर दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम में भारत गणराज्य की महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने ये पुरस्कार प्रदान किया। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री मलय श्रीवास्तव और बुरहानपुर कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह ने इसे पुरस्कार ग्रहण किये। केन्द्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री श्री गिरिराज सिंह, जल शक्ति मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत, जल शक्ति राज्य मंत्री श्री प्रह्लाद सिंह पटेल और श्री बिश्वेश्वर टुडु उपस्थित थे।
स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण-2022 में पश्चिम जोन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले राज्यों में मध्यप्रदेश को प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ है। पुरस्कार पंचायत एवं ग्रामीण विकास के प्रमुख सचिव श्री उमाकांत उमराव ने ग्रहण किया। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिलों में भोपाल को प्रथम एवं इंदौर को तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ है। सुजलम 1.0 अभियान में श्रेष्ठ कार्य के लिये मध्यप्रदेश को प्रथम और सुजलम 2.0 अभियान में चतुर्थ पुरस्कार प्राप्त हुआ है। ये पुरस्कार केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने प्रदान किये। कलेक्टर बुरहानपुर श्री प्रवीण सिंह को पुरस्कृत किए जाने से ज़िला वासियों में हर्ष व्याप्त है और सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों, मीडिया कर्मियों सहित जनप्रतिनिधियों ने कलेक्टर बुरहानपुर श्री प्रवीण सिंह की प्रशंसा कर उन्हें बधाइयां प्रेषित की हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version