राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर आयोजित किया रक्तदान शिविर, हम रक्त की कमी नहीं होने देंगे, आगे भी समिति रक्तदान शिविर आयोजित करेगी: विनोद दीक्षित | New India Times

साबिर खान, मथुरा/लखनऊ (यूपी), NIT:

राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर आयोजित किया रक्तदान शिविर, हम रक्त की कमी नहीं होने देंगे, आगे भी समिति रक्तदान शिविर आयोजित करेगी: विनोद दीक्षित | New India Times

राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदाता दिवस के अवसर पर अमर उजाला फाउंडेशन व ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति उत्तर प्रदेश के संयुक्त तत्वधान में लाइफ केयर ब्लड बैंक चैरिटेबल ट्रस्ट नेशनल हाईवे 19 मथुरा के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इस कैंप का शुभारंभ चंदा ग्रीन्स वेलफेयर सोसाइटी के सचिव एसपी सिंह ने किया. ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति के संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने इस दौरान संबोधित करते हुए कहा कि हमारी टैगलाइन जिंदगी अनमोल है इससे बचाना हम सबकी जिम्मेदारी आज कोरोना काल के साथ आज एकबार फिर से डेंगू काल के अंतर्गत लोगों को रक्त की सख्त जरूरत डेंगू के मरीजों को पड़ रही है इसी कमी को पूरी करने के लिए आज राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदाता दिवस शिविर का आयोजन किया जा रहा है.

राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर आयोजित किया रक्तदान शिविर, हम रक्त की कमी नहीं होने देंगे, आगे भी समिति रक्तदान शिविर आयोजित करेगी: विनोद दीक्षित | New India Times

समिति रक्तदाताओं की मदद से अब तक 5307 यूनिट रक्त प्रदान करा चुकी है और आगे भी ऐसे शिविर समिति आयोजित करती रहेगी. आज उसी के अंतर्गत राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदाता दिवस के अवसर पर सभी रक्तदाता को बधाई देने के साथ उन्होंने पुनीत कार्य करने वाले सभी रक्त दाताओं को प्रशस्ति पत्र के साथ हेलमेट प्रदान किए. शिविर के संयोजक संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा हमारी टीम में खड़ी रहती है. आज की रक्तदान शिविर में 35 दाताओं ने अपना रक्तदान किया. लाइफ केयर चैरिटेबल ब्लड बैंक के निदेशक बृजेश शर्मा ने कहा हमारी ब्लड बैंक ऐसे लोगों को समय-समय पर ब्लड की सहायता जिनका कोई नहीं होता जो गरीब लोग होते हैं उनको हम लोग बिना किसी भेदभाव के समय-समय पर ब्लड देते रहते हैं. ब्लड बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर राजकुमार ने सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सभी रक्त दाताओं का सम्मान किया.

इस शिविर में सत्यदेव शर्मा, अनिल सैंगर, महेश चंद्र अग्रवाल, अमित कुमार, सुरहना सिंह, अशोक कुमार तिवारी, नसोनू शर्मा, गौरव गांधी, लोकेश चौधरी, रिंकू चौधरी, नीरु सोनी, मुकेश उमेश शर्मा, मोहित यादव मुख्य रूप से शामिल हुए,

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version