गांधी जयंती पर राष्टपिता महात्मा गांधी को किया याद, निकाली गई प्रभात फेरी | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

गांधी जयंती पर राष्टपिता महात्मा गांधी को किया याद, निकाली गई प्रभात फेरी | New India Times

देश की आजादी में अपना पूरा जीवन अर्पित करने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर कांग्रेस कमेटी के नगर अध्यक्ष संजय ब्रजपुरिया के नेतृत्व में महाकाली वार्ड स्थित गांधी मंदिर में जन्म जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई. जिसके बाद वहीं से एक प्रभात फेरी निकाली गई जिसमें नगर के गड़मान्य नागरिक शामिल हुए और गांधी जी अमर रहे के जयकारे लगाये एवं प्रभात फेरी बसस्टैंड स्थित गांधी जी की प्रतिमा स्थल पर पहुंची जहां पर उपस्थित गणमान्य नागरिकों ने अपने विचार रखे. कांग्रेस कमेटी के नगर अध्यक्ष संजय ब्रजपुरिया ने कहा कि आज बड़ा शुभ दिन है आज के दिन हमारे देश को ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया को दो महान शख्सियत मिली महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री, इनकी गाथा का बखान हम जितना भी करें उतना कम है. देश की आजादी एवं विकास में इनका महत्वपूर्ण योगदान है इनको कभी भुलाया नहीं जा सकता।
अखिल भारतीय दिगम्बर महिला इकाई भी पहुंची गांधी जी की प्रतिमा स्थल पर जहां उनके द्वारा माल्यार्पण किया गया. इस दौरान उपस्थित अनेकों वक्ताओं ने अपने विचार रखे.

इस दौरान कांग्रेस के सुरेंद्र सिंह राजपूत, सुधीर श्रीवास्तव, प्रवीण पाठक, राजू दीक्षित, अंकेस हनी, जैन गौरव शांडिल्य, हरी चौरसिया, डीपी रिछारिया, रंजन बजाज, चंद्रशेखर दुबे, सुनील मिश्रा, अभय दुबे, ओम प्रकाश राजपूत, डब्बी मिश्रा, चंद्रशेखर रजक, दामोदर रजक, गिरजा रजक, सुभाष ताम्रकार, मुकेश कोष्टी, कमलेश ग्रुरू, अरुण दीक्षित, बृजेंद्र टेनगुरिया, माखन सरपंच, शिवांक मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version