इकरा पब्लिक स्कूल मटियार उर्फ भुतहवा के प्रांगण में ध्वजारोहण कर मनाई गई लाल बहादुर शास्त्री और गांधी जी की जयंती | New India Times

अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थनगर (यूपी), NIT:

इकरा पब्लिक स्कूल मटियार उर्फ भुतहवा के प्रांगण में ध्वजारोहण कर मनाई गई लाल बहादुर शास्त्री और गांधी जी की जयंती | New India Times

इकरा पब्लिक स्कूल मटियार उर्फ भुतहवा के प्रांगण में ध्वजारोहण कर लाल बहादुर शास्त्री और गांधी जी की जयंती मनाई गई, जिसमें सर्वप्रथम लाल बहादुर शास्त्री और महात्मा गांधी के तस्वीरों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मुख्य अतिथि के रूप में अब्दुल रहमान ने कहा कि गांधी और शास्त्री के चरित्र को निभाना मुश्किल है खासकर नेताओं द्वारा। अगर नेता इन दोनों के एक भी विचार को अपना लें तो जनता का भविष्य और भाग्य दोनों बदल जायेगा।

इकरा पब्लिक स्कूल मटियार उर्फ भुतहवा के प्रांगण में ध्वजारोहण कर मनाई गई लाल बहादुर शास्त्री और गांधी जी की जयंती | New India Times

शास्त्री और गांधी जयंती के इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य जाकिर हुसैन ने बताया कि हम सिर्फ शास्त्री जी और गांधी जी के विचारों को कार्यक्रम के दिन याद करते हैं, जबकि इनके विचारों को रोजमर्रा में अपनाने की जरूरत है। वहीं विद्यालय के सहायक अध्यापक सद्दाम हुसैन ने बताया कि दोनों महापुरुषों का जीवन कष्टमय था। तब दोनों देश के महापुरुष बने। दोनों महापुरुषों ने अपनी सादगी से देश को नई दिशा प्रदान की। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी छात्र छात्राओं ने देश भक्ति गीत व राष्ट्रगान गाया. इस मौके पर सहायक अध्यापिका सायमा खातून, सिराजुलहक, सुरेन्द्र किराना, हस्सान रजा, बब्लू आदि लोग मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article