सिद्धार्थनगर जिले में पहुंची ओम प्रकाश राजभर की सावधान यात्रा का हुआ जोरदार स्वागत | New India Times

अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

सिद्धार्थनगर जिले में पहुंची ओम प्रकाश राजभर की सावधान यात्रा का हुआ जोरदार स्वागत | New India Times

सिद्धार्थनगर जिले में पहुंची ओम प्रकाश राजभर की सावधान यात्रा का कार्यकर्ता ने जमकर स्वागत किया। इसके बाद बांसी तहसील के बड़हर घाट पर एक जनसभा को ओम प्रकाश राजभर ने संबोधित किया जिसमें उन्होंने लोगों को पार्टी से ज्यादा से ज्यादा जुड़ने की अपील की। बाद में मीडिया से बात करते हुये कहा कि हम लोगों को सावधान करने आये हैं और सबको सावधान कर रहे है। वहीं उन्होंने ने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। सुभा-सपा के गठबंधन के सवाल पर ओम प्रकाश राजभर गोलमोल जवाब देते नजर आये साथ ही भाजपा के नजदीक के सवाल पर राजभर ने कहा कि टाइम आने पर जवाब दिया जायेगा। वहीं ओमप्रकाश राजभर ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के बात पर कहा कि वह अपनी बात को लेकर मुलाकात किया है। शिवपाल से मुलाकात को लेकर कहा कि कई महीनों से हमारी मुलाकात नहीं हुई है। वहीं नगर निकाय चुनाव को लेकर कहा हम अपनी सिम्बल पर चुनाव प्रत्याशी को लडायेंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article