अंबेडकर नगर जिला में पत्नी के खौफ में थाने पहुंचा पति, बोला कुत्ते से भी बदतर बर्ताव करती है पत्नी | New India Times

गणेश मौर्य, ब्यूरो चीफ, अंबेडकर नगर (यूपी), NIT:

अंबेडकर नगर जिला में पत्नी के खौफ में थाने पहुंचा पति, बोला कुत्ते से भी बदतर बर्ताव करती है पत्नी | New India Times

यूपी के अंबेडकर नगर जिले में पत्नी नहीं बल्कि एक पति ने अपने 11 साल के बच्चे को लेकर थाने में मदद की गुहार लगाई है। उसका कहना है कि पत्नी उसके साथ मारपीट करती है और मां बहन की भद्दी भद्दी गालियां देती है जिसकी ऑडियो भी शख्स के पास है, कहती है मतुझे मार डालूंगी, तुझे बर्बाद कर डालूंगी। पुलिस वालों के सामने हाथ जोड़कर कहता है कि साहब मुझे बचा लीजिए। मामले में नगर महिला थाना अध्यक्ष ने पत्नी को काफी मनाने की कोशिश की मगर पत्नी अपनी ज़िद पर अड़ी थी वह बार-बार कहती रही मैं इसे बर्बाद कर दूंगी। पीड़ित विजय सोनी कहता रह गया साहब ज्योति का मकसद संपत्ति हड़पना है, ना तो पति से कोई लगाव है ना तो बच्चे से, किसी और से पत्नी बात करती है फोन पर, फोन डिटेल कॉल हिस्ट्री चेक कर लीजिए सब कुछ पता चल जाएगा।
हालांकि पत्नी का कहना है कि यह इल्जाम झूठे हैं मगर 11 साल की आनंद सोनी ने मां के बारे में जो कुछ बताया सब दंग रह गए।
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अक्सर ऐसे मामले तो पुलिस के पास आ ही जाते हैं। जिसमें पत्नी का उत्पीड़न पति या पति के घर वालों द्वारा किया जाता है लेकिन इस बार अंबेडकर नगर जिले के शहर अकबरपुर कस्बा शहजादपुर से एक ऐसा मामला सामने आया कि हर कोई हैरान रह जाएगा। शहजाद पुर निवासी विजय सोनी पुत्र स्व सत्यनारायण सोनी ने बताया कि पत्नी नेचर ब्यूटी पार्लर के नाम से ब्यूटीशियन चलाती है।

अंबेडकर नगर जिला में पत्नी के खौफ में थाने पहुंचा पति, बोला कुत्ते से भी बदतर बर्ताव करती है पत्नी | New India Times

घर में किसी की भी बात नहीं मानती अपनी मर्जी लखनऊ बनारस विंध्याचल चली जाती है, और पता भी नहीं चलता टोकने पर मां बहन की भद्दी भद्दी गालियां देती है। ज्योति कहती है कि संपत्ति मेरे नाम पर कर दो, इंकार करने पर मारने पीटने लगती है और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी भी देती रहती है।
बीते दिनों यह मामला जब पुलिस के पास पहुंचा तो वह भी चकित रह गए। शहर के अकबरपुर थाना कोतवाली पर एक व्यक्ति पहुंचा और उसने पुलिस से गुहार लगाई कि साहब मुझे बचा लो मेरी पत्नी मुझे मारती पीटती है। थाने में पहुंचते ही युवक पुलिस के सामने गिड़गिड़ाने लगा। उसने पुलिस से अपने पत्नी के द्वारा हो रहे अत्याचार से बचने के लिए पुलिस से गुहार लगाई।
उसकी बातों को सुनने के बाद जब इस मामले में पुलिस ने पीड़ित पति की पत्नी से बात की तो पत्नी पिता पति पर ही छेड़खानी का मुकदमा दर्ज करा दी। काफी देर तक ब्यूटीशियन महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा, अकबरपुर कोतवाली में मजबूर होकर पुलिस को महिला की तहरीर के हिसाब से पति सहित चार पर मुकदमा दर्ज हुआ। जिसमें से एक नाबालिग भी है।

पड़ोसियों ने क्या कहा

ज्योति सोनी और उनके ससुराल वाले कई महीने से विजय सोनी को टॉर्चर किया करते थे। पति अपनी पत्नी के डर से घर नहीं जाता है। अपने भतीजे के पास अपने बेटे को लेकर रहता है। 13 साल पहले 2009 में दोनों की शादी हिंदू रीति रिवाज के साथ हुई थी। गोसाईगंज जिला अयोध्या दोनों परिवारों की रजामंदी ज्योति सोनी के साथ हुई थी। जिसमें एक बच्चा 11 साल का है मगर पत्नी का मिजाज पति के प्रति बदल गया और वह इस बात की चर्चा पूरे शहर में है कि पत्नी अपने पति को और 11 साल के बच्चे को बहुत परेशान करती है। कई बार पति आत्महत्या के लिए भी प्रयास किया।
इस मामले में अकबरपुर कोतवाल संजय पांडेय ने कहा कि महिला की शिकायत पत्र के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है, निष्पक्ष विवेचना में सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version