लखीमपुर खीरी जिला में बस और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर 6 की मौत, 20 से अधिक यात्री घायल | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

लखीमपुर खीरी जिला में बस और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर 6 की मौत, 20 से अधिक यात्री घायल | New India Times

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में हुए एक बड़े सड़क हादसे में 6 यात्रियों की मौत हो गई जबकि दर्जनों लोग घायल हो गये हैं।घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

लखीमपुर खीरी एस.पी. तिवारी ने मीडिया को बताया कि उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में ईसानगर थाना इलाके के खमरिया पुलिस चौकी के पास शारदा नदी के पुल पर दर्जनों यात्रियों से भरी निजी बस और ट्रक में आमने-सामने की टक्कर हो गई. इस हादसे में बस में सवार 6 लोगों की मौत हो गई और दो दर्जन भर से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं जिनमें कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को अस्पताल में एडमिट कराया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद लखीमपुर खीरी में सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर भारी पुलिस बल पहुंच गई और घायलों को अस्पताल में एडमिट कराया गया। मौके पर जिले के आला-अफसर पहुंच कर हालात का जायजा लिया।

मुख्यमंत्री योगी ने जनहानि पर व्यक्त किया शोक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद लखीमपुर खीरी में सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. सीएम ने दुर्घटना में घायल लोगों का समुचित उपचार कराए जाने के निर्देश दिए हैं।घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।डीएम खीरी एवं पुलिस के उच्चाधिकारियों को शीघ्र घटनास्थल पर पहुंचने के निर्देश के साथ युद्ध स्तर पर राहत एवं बचाव कार्य के आदेश दिए हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version