विश्व पर्यटन दिवस पर पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में पर्यटन स्थल को और सुंदर बनाये जाने को लेकर की गई परिचर्चा | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

विश्व पर्यटन दिवस पर पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में पर्यटन स्थल को और सुंदर बनाये जाने को लेकर की गई परिचर्चा | New India Times

विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर तामिया के प्रसिद्ध पीडब्लूडी रेस्ट हाउस में जुन्नारदेव के अंतर्गत ग्राम पंचायत तामिया द्वारा पर्यटन विकास की संभावना और प्रयास को लेकर परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सरपंच श्रीमती सविता अशोक परतेती, ट्राइब्स स्केब के पवन श्रीवास्तव, पर्यावरण संरक्षण के लिए सक्रिय शिक्षक राजेन्द्र सिंह राजपूत, शासकीय महाविधालय तामिया के सहायक प्राध्यापक डॉ विजय सिरसाम पंच नीलेश डेहरिया, आकाश मंडराह, अशोक परतेती सहित शासकीय महाविद्यालय के विधार्थी मौजूद रहे। पर्यटन के क्षेत्र में अविष्मणीय योगदान के लिए उनका अभिनंदन किया गया। पवन श्रीवास्तव ने कहा कि तामिया में पर्यटन विकास की अपार संभावनाएं है जिसे रोजगार से जोड़कर क्षेत्र का विकास किया जा सकता है। सरपंच श्रीमती सविता अशोक परतेती ने कहा कि हम सब मिलकर तामिया को जिला का सबसे स्वच्छ पर्यटन स्थान बना सकते है। शिक्षक राजेन्द्र सिंह राजपूत ने कहा कि प्रकृति को सुंदर बनाने के लिए हम अधिक से अधिक पौधरोपण करें।

By nit

One thought on “विश्व पर्यटन दिवस पर पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में पर्यटन स्थल को और सुंदर बनाये जाने को लेकर की गई परिचर्चा”

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version