फुट तालाब घट स्थापना के साथ नवरात्रि महोत्सव की धुम, गरबा पंडालों में हुई आकर्षक विद्युत सज्जा | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

फुट तालाब घट स्थापना के साथ नवरात्रि महोत्सव की धुम, गरबा पंडालों में हुई आकर्षक विद्युत सज्जा | New India Times

नवरात्रि महोत्सव पर माता रानी की आराधना शुरू हुई. मेघनगर के ग्राम फुट तलाव में स्थित वनेश्वर मारुति हनुमान मंदिर पर स्थित माता रानी के दरबार के प्रांगण में रात्रि 7:30 बजे घट स्थापना विद्वान आचार्य रामचंद्र शर्मा द्वारा कराई गई।

फुट तालाब घट स्थापना के साथ नवरात्रि महोत्सव की धुम, गरबा पंडालों में हुई आकर्षक विद्युत सज्जा | New India Times

समाजसेवी सुरेश चंद्रजैन पप्पू भैया द्वारा पावागढ़ अंबाजी से पवित्र जोत लेकर आए रात्रि 9:00 बजे अंबे माता जी की महा आरती की गई उसके पश्चात गुजरात राजस्थान मध्यप्रदेश के स्थानीय युवा ग्रामीणों द्वारा गरबा खेला गया पिछले 2 वर्षों के कोरोना काल मैं मेआयोजन नहीं होने से माता के भक्तों में उत्साह देखा गया इस बार गरबा पंडाल को विशेष रूप से सजाया गया जो देखने लायक है राजेश जैन रिंकू भैया जैकी जैन ने बताया कि प्रतिदिन गरबा पंडाल को अलग-अलग तरीकों से सजाया जाएगा गरबा देखने वह खेलने हेतु साईं मंदिर से फुटतालाब प्रतिदिन बस की व्यवस्था की गई है।

महिला पुरुषों दर्शकों के लिए अलग-अलग कुर्सियों की बैठक व्यवस्था की गई है अंतरराष्ट्रीय कलाकारों द्वारा गरबो की शानदार प्रस्तुतिया दी जा रही है अहमदाबाद के लोकप्रिय आर्केस्ट्रा के कलाकार द्वारा माता के गरबे के गीतों पर हर कोई गरबा खेलने के लिए लालयित हो जाता है माता की आराधना के शक्ति पर्व पर  मुकेश महाराज ने श्रद्धालुओं को धर्म लाभ लेने के लिए निवेदन किया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article