मतदान केन्द्रों का कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा किया गया निरीक्षण | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

मतदान केन्द्रों का कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा किया गया निरीक्षण | New India Times

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती रजनी सिंह के द्वारा नगर पालिका झाबुआ के निर्वाचन हेतु आज 27 सितम्बर को मतदान की व्यवस्था का निरीक्षण किया।

झाबुआ नगर क्षेत्र के मतदान केन्द्र शा. कन्या शाला में पिंक मतदान केन्द्र का निरीक्षण किया एवं विजिटर रजिस्टर पर हस्ताक्षर किए एवं मतदाता की समस्या से रूबरू चर्चा की।

मतदान केन्द्र हुडा, शासकिय प्राथमिक शाला बुनियादी, मतदान केन्द्र टाउन हॉल, मतदान केन्द्र माधवपुरा, मतदान केन्द्र मोजीपाडा की व्यवस्था का सुक्ष्मता से निरीक्षण किया एवं आवश्यक निर्देश दिए।

मतदान केन्द्रों का कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा किया गया निरीक्षण | New India Times

मतदान केन्द्र के निरीक्षण में पेयजल की व्यवस्था, मतदाता को सुविधाजनक मतदान करने की व्यवस्था, मतदान केन्द्र के 100 मीटर तक किसी भी प्रकार के प्रचार सामग्री न लगी हो व्यवस्था का पालन सुनिश्चित किया गया था।

यहां पर आर्दश मतदान केन्द्र की व्यवस्था का भी अवलोकन किया एवं निर्वाचन करवाने हेतु आये पीठासीन अधिकारी एव दल से चर्चा की एवं विजिटर रजिस्टर पर हस्ताक्षर किए एवं उपस्थित पुलिस अधिकारियों से कानून व्यवस्था का जायजा लिया।

मतदान के प्रति लोगों में भारी उत्साह देखा गया एवं बुजुर्ग मतदाता एवं नव मतदाता ने भी मतदान कर लोकतंत्र के इस महोत्सव में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।

इस मोकै पर तहसीलदार आशिष राठौर, प्रभारी पीआरओं सुधीर कुशवाह आदि अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article