मनमानी के चलते छात्राएं बैठी हड़ताल पर, हॉस्टल परिसर की अव्यवस्थाओं पर उठे सवाल | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

मनमानी के चलते छात्राएं बैठी हड़ताल पर, हॉस्टल परिसर की अव्यवस्थाओं पर उठे सवाल | New India Times

गोंडवाना स्टूडेंट यूनियन और अखिल भारतीय गोंडवाना पार्टी के कार्यकर्ता कन्या शिक्षा परिसर जुन्नारदेव पहुंचे, अवलोकन करने के दौरान उन्होंने पाया गया कि जिन मुद्दों को लेकर छात्राओं द्वारा आंदोलन किया गया था यह साक्ष्य पर आधारित है. जब उन्होंने अवलोकन करते हुए देखा तो हॉस्टल परिसर की जो हालत थी बहुत खराब थी. जब कार्यकर्ताओं ने छात्राओं से बातचीत किया तो छात्राओं ने बताया कि उन्हें समय से ना खाना मिलता है ना पानी मिलता है ना ही किसी तरह की सुविधाओं का उन्हें लाभ मिलता है, यहां तक कि उन्हें पानी पीने के लिए भी टैंकर का उपयोग करना पड़ता है. नहाने धोने के लिए भी बाल्टी में पानी लेकर जाना पड़ता है.

मनमानी के चलते छात्राएं बैठी हड़ताल पर, हॉस्टल परिसर की अव्यवस्थाओं पर उठे सवाल | New India Times

इस तरह की समस्याएं हमारे साथ आ रही है जिसका मेन जिम्मेदार प्रिंसिपल मैडम और अधीक्षक मैडम हैं. छात्राओं ने हुंकार भरते हुए कहा कि हमें ना प्रिंसिपल चाहिए ना अधीक्षक मैडम हमें तो आदिवासी प्रिंसिपल और आदिवासी अधीक्षक ही चाहिए.
बच्चों की बात सुनते ही अवलोकन करने पहुंचे गोंडवाना के कार्यकर्ता ने बच्चों को आश्वासन देते हुए कहा कि हम आपकी हर संभव मदद के लिए तैयार हैं और आप ही लड़ाई के लिए हम शासन प्रशासन तक आपकी आवाज़ बुलन्द करेंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article