भैरु सिंह राजपुरोहित, बीकानेर (राजस्थान), NIT;
बच्चों में शिक्षा के प्रति लग्न पैदा करने व प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की उद्देश्य के साथ युवा समिति कौम नागौरी तेलियान समाज के प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित करेगी।
जिन बच्चों ने वर्ष 2016-17 में 8वीं कक्षा 10वी कक्षा व 12वीं कक्षा और जिन्होंने 2016-17 के सेशन में स्नातक पूर्ण की है, उनको समिति द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
समिति के कोषाध्यक्ष व मीडिया प्रभारी अब्दुल क़दीर गौरी ने NIT संवाददाता को बताया कि समिति के कार्यलय मदरसा तालिमुल इस्लाम में आयोजित मीटिंग में ये तय हुआ है कि विद्यार्थीयों के साथ जिन बच्चों ने दीनी तालीम और खेल कूद में भी समाज को एक नयी पहचान दी है उनको भी सम्मानित किया जाएगा।
