हरिकौशल त्यागी जनकल्याण समिति द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर का किया गया आयोजन | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

हरिकौशल त्यागी जनकल्याण समिति द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर का किया गया आयोजन | New India Times

समाजसेविका कौशल देवी त्यागी की स्मृति में हरिकौशल त्यागी जनकल्याण समिति द्वारा शेखर अस्पताल शाहजहाँपुर के सौजन्य से रौजा के हरिकौशल त्यागी पब्लिक स्कूल में निःशुल्क चिकित्सा जांच शिविर आयोजित किया गया. शेखर अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर सोम शेखर दीक्षित, डॉक्टर अभिषेक दीक्षित, महिला चिकित्सक डॉ शुभा दीक्षित, सर्जन डॉक्टर अनूप गुप्ता ने लगभग 365 मरीजो की ईसीजी, ब्लड सुगर, ब्लड प्रेशर, पल्स आदि जांच कर निशुल्क सलाह व जरूरतमंदों को दवा प्रदान की गई इस अवसर पर स्वास्थ्य जागरूकता हेतु एक गोष्ठी भी आयोजित की गई जिसमें वरिष्ठ भाजपा नेता राजाराम मिश्रा महानगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता पूर्व सैनिक परिषद अध्यक्ष योगेंद्र त्यागी, डॉ सोमशेखर व डॉक्टर शुभा दीक्षित ने अपने विचार व्यक्त किये डॉक्टर शेखर ने कहा कि आज अनियमित दिनचर्या व गलत खानपान से लोगो के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है नियमित टहलना व्यायाम व सन्तुलित खानपान को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाये डॉक्टर शुभा दीक्षित ने महिलाओं को स्वास्थ्य के लापरवाही न करने की सलाह दी उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपने खान पान में पोस्टिक आहार को अपनाना चाहिए व चिंता मुक्त रहना चाहिए.
आभार व्यक्त करते हुए नरमू सचिव नरेंद्र त्यागी ने कहा कि हर वर्ष अपनी माता जी की पूण्य तिथि पर हरिकौशल त्यागी जनकल्याण समिति के माध्यम से वह मेडिकल कैम्प लगवाते है लोगो मे स्वास्थ्य जागरूकता बढ़े व स्वस्थ रहें यही उद्देश्य है इससे पूर्व कौशल त्यागी के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पण कर गणमान्यजनों द्वारा शिविर शुभारंभ किया गया मुख्य रूप से अरविंद राजपाल विनय गुप्ता विद्यासागर श्रीवास्तव राहुल सारस्वत योगेंद्र त्यागी मयंक मिश्र नीरा दीपिका प्रर्यंका मुनमुन निक्की ईशु प्रंनव किशन चिन्मय किशन रुद्राक्षी चंद्रशेखर अनिल सिंह अशोक कुमार अजय गुप्ता आदि उपस्थित रहे संचालन डॉ सुरेश मिश्रा ने किया.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article