पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

आज दिनांक 25/09/2022 को धार ब्लाक व तिरला मेंं मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के तहत विकासखंड समन्वयक श्रीमति रंजनी यादव के नेतृत्व में बी.एस.डब्ल्यू व एम.एस.डब्ल्यू की कक्षाओं में पं.दीनदयाल उपाध्याय की 160 वीं जयन्ती मनाई गई। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दशरथ सोलंकी, विशेष अतिथि नवाकुर संस्था में चयनित उमेश हटिला व परामशिदाता धर्मेन्द्र राठौर, कमलकिशोर चौबे, श्रीमति सुरेखा सिसौदिया व छात्रों द्वारा पं.दीनदयाल उपाध्याय जी के विचारों व जीवन दर्शन पर सभी ने अपने-अपने विचार रखे और बताया कि पं.दीनदयाल उपाध्याय का मानना था कि जनता ही भगवान है, दरिद्र ही नारायण है और उसकी सेवा ही भगवान की सेवा है आदि अनेक बातो पर विचार रखे।
इस कार्यक्रम का संचालन विष्णु पाटीदार ने की व आभार व्यक्त सचिन प्रजापत द्वारा किया गया।
