घाटे में चल रही हैं यात्री ट्रेनें: बजट के अभाव से किसान ट्रेन बंद: रेल मंत्री दानवे | New India Times

नरेंद्र कुमार, जामनेर/जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

घाटे में चल रही हैं यात्री ट्रेनें: बजट के अभाव से किसान ट्रेन बंद: रेल मंत्री दानवे | New India Times

गुड्स ट्रेन्स के भरोसे रेलवे मंत्रालय चल रहा है, बजट के अभाव से हमें किसान ट्रेन्स बंद करनी पड़ी. आज जो यात्री ट्रेने चल रही हैं वे 55 पैसे के घाटे मे चलाना पड़ रही है. हमें यात्री ट्रेने फायदेमंद साबित नहीं होती बावजूद हमने उनका किराया नहीं बढ़ाया, यह बेबाक बयान दिया है केंद्रीय रेलवे राज्यमंत्री रावसाहब दानवे ने. वह जामनेर में भाजपा की ओर से पं दीनदयाल उपाध्याय सेवा समर्पण अभियान में प्रमुख वक्ता के रूप में यह मं बोल रहे थे. मंत्री जी ने 955 करोड़ रुपए की लागत से मंजूर जामनेर बोदवड पाचोरा ब्रॉड गेज रेल लाइन के मंजूरी की घोषणा की. उन्होंने बताया कि जालना जलगांव रेल लाइन का 5 हजार करोड़ रुपए का डीपीआर निति आयोग को पेश किया गया है. कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए दानवे ने कहा कि नेतृत्व के अभाव के कारण कांग्रेस का केंद्र की सत्ता मे आना अब असंभव है . रही बात उद्धव ठाकरे के शिवसेना की तो वो हमसे की हुई गद्दारी का फ़ल भुगत रहे है . कमाल की बात है यात्री ट्रेने घाटे मे चलाना पड़ रही है ऐसा कहने वाले मंत्री जी ने यात्रियो की बरसो पुरानी मांगो को पूरा करने के लिए अपने अधिकार मे एक हजार करोड़ तक की रेल लाइनो को ताबड़तोड़ मंजूरीया प्रदान की यही नही उससे बड़े प्रोजेक्ट मंजूरी के लिए नीति आयोग को भेज दिए है. अब इन सब परियोजनाओं के पूरा होने के बाद पटरियो पर यात्री ट्रेनो की तुलना मे अधिकतर मालगाड़ीया दौड़ने लगी वो भी निजी नियंत्रण मे तो यात्रियो को हैरान होने की आवश्यकता नही होनी चाहिए. दानवे को उनकी अपनी खास भाषण शैली के लिए पहचाना जाता है जिससे वह कई राजनीतिक चुटकुलो के सहारे मनोरंजक तरीके से भाजपा की भूमिका को जनता के बीच स्पष्ट करते है. मंत्री गिरीश महाजन ने अपने संबोधन मे वेदांता प्रोजेक्ट के गुजरात शिफ्टिंग के लिए निवर्तमान मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को दोषी करार दिया . महाजन ने कहां की भाजपा दुनिया की नंबर 1 की पार्टी बन चुकी है अब देश मे हमेशा केवल भाजपा की हि सत्ता रहेगी . महाजन ने उनके सिंचाई मंत्री रहते किए गए कामो का ब्यौरा रखा और अब ग्रामविकास विभाग के माध्यम से प्रस्तावित कार्यो की लिस्ट जारी की जिसमे जलगांव स्थित मेडिकल हब, वाघुर लिफ्ट इरिगेशन स्किम, भागपुर योजना, बोदवड लिफ्ट इरिगेशन स्किम, स्पोर्ट स्टेडियम जैसे कामो को पूरा करने का प्रण लिया लेकिन उन्होंने जामनेर तहसिल क्षेत्र के युवाओं के रोजगार से जुड़े टेक्सटाइल पार्क, जामनेर MIDC की अधर में लटकी विकास योजना, वन औषधि संशोधन केंद्र, तहसिल की बुनियादी सुविधाए इन बातों को लेकर चुप्पी साध ली. मंच पर उन्मेष पाटील, रक्षा खडसे, राजू भोले, संजय सावकारे, मंगेश चव्हाण, चंदूलाल पटेल, स्मिता वाघ, गोविंद अग्रवाल, साधना महाजन, मनोज बियाणी समेत मान्यवर मौजूद रहे.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article