रोटरी क्लब अपना ने 118 शिक्षकों को नेशन बिल्डर अवार्ड से किया सम्मानित | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

रोटरी क्लब अपना ने 118 शिक्षकों को नेशन बिल्डर अवार्ड से किया सम्मानित | New India Times

शिक्षा स्वास्थ्य एवं जन उपयोगी जेसे क्षेत्र में अग्रणी होकर कार्य करने वाली संस्था रोटरी क्लब अपना मेघनगर द्वारा स्थानीय बी ई ओ कार्यालय में भुपेश भानपुरीया की अध्यक्षता एवं मुख्य अतिथि नायब तहसीलदार मेहता एवं विषेश अतिथि दिपेश सोलंकी की आतिथ्य में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया.

उक्त कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया. चतुर्वेदी मंत्र का वाचन रोटेरियन महेश प्रजापति ने किया. कार्यक्रम की घोषणा मांगीलाल नायक ने की. अतिथियों का मोती की माला से स्वागत किया गया.

रोटरी क्लब अपना मेघनगर के अध्यक्ष हितेंद्र खतेडिया ने स्वागत भाषण में कार्यक्रम में अतिथियों का शब्दों से स्वागत करते हुए कहा की रोटरी क्लब अपना आप जैसे सर्वश्रेष्ठ शिक्षको का नेशन बिल्डर अवार्ड से सम्मानित कर अपने आप गौरवशाली महसूस करते हैं एवं आपके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं.

रोटरी क्लब अपना ने 118 शिक्षकों को नेशन बिल्डर अवार्ड से किया सम्मानित | New India Times

रोटरी क्लब अपना के संस्थापक अध्यक्ष रोटेरियन भरत मिस्त्री ने नेशन बिल्डर अवार्ड की जानकारी देते हुए बताया कि यह इण्डिया लिट्रेसी मिशन के द्वारा रोटरी क्लब अपना के माध्यम से ओन लाइन शिक्षकों की जानकारी अपलोड करने के पश्चात वहीं से सर्वश्रेष्ठ शिक्षक का नाम चयनित होने के पश्चात वहीं से ओन लाइन सर्टिफिकेट प्राप्त होता है रोटरी क्लब अपना के माध्यम से मेघनगर झाबुआ एवं रामा विकास खण्ड 117 स्कूल के 121 शिक्षको सम्मान दिया जा रहा है और आगे भी प्रति वर्ष सम्मानित किया जाएगा.

मुख्य अतिथि भाजपा जिला मंत्री भुपेश भानपुरीया अपने उद्बोधन में रोटरी के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा की शिक्षकों सम्मान करते रहने से शिक्षकों का उत्साह वर्धन बढ़ता है और शिक्षा के स्तर में सुधार होता है साथ आज सम्मानित होने वाले शिक्षकों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की रोटेरियन विनोद बाफना ने अपने उद्बोधन मे शिक्षकों आग्रह किया बच्चों सही दिशा निर्देश करे ओर उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करें इस सम्मान को पाने वाले शिक्षकों की ओर से श्रीमती दक्षा कुण्डल एवं लक्षण सिंह कुण्डल ने रोटरी क्लब को आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रोटरी क्लब अपना शिक्षा के लिए तत्पर रहते है और हमेशा सहयोग करते हैं.

इस अवसर पर रोटरी क्लब अपना के सभी रोटेरीयन साथी उपस्थित थे.

कार्यक्रम का संचालन जयंत बैरागी ने किया तथा आभार जयंत सिंघल ने माना।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article