रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

मुख्यमंत्री के थांदला प्रवास के कार्यक्रम के लिए कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती रजनी सिंह द्वारा हेलीपेड एवं सभा स्थल की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया और आवश्यक निर्देश दिए।
इस दौरान प्रभारी पुलिस अधीक्षक पी.एल. कुर्वे, अपर कलेक्टर एस.एस मुजाल्दा, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अनिल भाना, तहसीलदार शक्तिसिंह चौहान एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
