लखनऊ मण्डल में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते भोपाल-प्रतापगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन आंशिक रहेगी निरस्त | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

लखनऊ मण्डल में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते भोपाल-प्रतापगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन आंशिक रहेगी निरस्त | New India Times

उत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल में प्रतापगढ़ स्टेशन यार्ड रिमॉडलिंग के लिए नॉन इंटर लॉकिंग कार्य किये जाने के चलते गाड़ी संख्या 12183/12184 भोपाल-प्रतापगढ़-भोपाल एक्सप्रेस को निर्धारित तिथियों में आंशिक निरस्त कर भोपाल-लखनऊ-भोपाल के मध्य चलाने का निर्णय लिया गया है।
जिसके अनुसार दिनांक 23, 25, 27, 30 सितंबर तथा 02 अक्टूबर 2022 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 12183 भोपाल-प्रतापगढ़ एक्सप्रेस लखनऊ स्टेशन पर समाप्त होगी तथा लखनऊ-प्रतापगढ़ के मध्य आंशिक निरस्त रहेगी।
इसी प्रकार दिनांक 24, 26, 28 सितंबर तथा 01 एवं 03 अक्टूबर 2022 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 12184 प्रतापगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस लखनऊ स्टेशन से अपने निर्धारित समय पर प्रारम्भ होकर गन्तव्य के लिए प्रस्थान करेगी। यह गाड़ी प्रतापगढ़-लखनऊ के मध्य आंशिक निरस्त रहेगी।
यात्रीगण कृपयाअसुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article