रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

आदिवासी बाहुल्य झाबुआ जिले के कांग्रेस के जमीनी कट्टर कांग्रेस कार्यकर्ता अरुण औहारी और राजा मानसिंग विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किए गए हैं। कांग्रेस पार्टी के यह दोनों युवा कार्यकर्ता पार्टी के कट्टर सिपाही हैं. इनकी मेहनत और लगन को देखते हुए थांदला विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री वीर सिंह भूरिया ने मेघनगर रोगी कल्याण समिति सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेघनगर के लिए कांग्रेस के युवा कार्यकर्ता अरुण औहारी को विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया गया, साथ ही मेघनगर नगर परिषद मेघनगर के लिए युवा कार्यकर्ता राजा मानसिंग को विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है।

इन दोनों के विधायक प्रतिनिधि नियुक्त होने पर क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। कांग्रेस पार्टी के दोनों सच्चे सिपाहियों को ईष्ट मित्रों, परिजनों और पार्टी कार्यकर्ताओं के द्वारा बधाई देने वालों का सिलसिला जारी है।
