भाजपा के स्टार प्रचारक के रूप में मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आज नेपानगर में होगा आगमन | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

भाजपा के स्टार प्रचारक के रूप में मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आज नेपानगर में होगा आगमन | New India Times

नेपानगर में आगामी दिनों में संपन्न होने वाले नगर परिषद के चुनाव में भाजपा की नैया पार लगाने के लिए भाजपा के स्टार प्रचारक के रूप में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आज 24 सितंबर 2022 शनिवार को नेपानगर में आगमन हो रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेपानगर आगमन का अधिकृत कार्यक्रम मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन के कार्यालय से जारी हो चुका है। अधिकृत कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री झाबुआ के कार्यक्रमों को निपटाने के पश्चात दोपहर 3:30 बजे बुरहानपुर के नेपानगर जे डबली खुर्द हेलीपैड पर पहुंचेंगे और वहां से कार द्वारा नेपानगर जाने के बाद आम सभा सहित वहां के स्थानीय कार्यक्रमों में शिरकत करने के बाद शाम 16:50 बजे डबाली खुर्द से भोपाल के लिए उड़ान भरेंगे। नेपानगर में दोबारा सत्ता में आने के लिए भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज लधवे, पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं प्रदेश भाजपा प्रवक्ता श्रीमती अर्चना चिटनीस दीदी, क्षेत्रीय सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, नेपा नगर विधायिका सुमित्रा कास्डेकर, पूर्व विधायिका सुश्री मंजू दादू, जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी गण भाजपा को विजय श्री दिलाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। वही जनता क्या जनादेश देती है यह तो आने वाला समय ही बताएगा।

By nit

Exit mobile version