सरकार द्वारा रेलवे के प्रोडक्शन यूनिट को बंद करने की साजिश की जा रही है: नरेंद्र त्यागी. ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के आह्वान पर एनआरएमयू शाहजहांपुर द्वारा मनाया गया उत्पादन इकाई बचाओ दिवस | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

सरकार द्वारा रेलवे के प्रोडक्शन यूनिट को बंद करने की साजिश की जा रही है: नरेंद्र त्यागी. ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के आह्वान पर एनआरएमयू शाहजहांपुर द्वारा मनाया गया उत्पादन इकाई बचाओ दिवस | New India Times

ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के आह्वान पर एनआरएमयू शाहजहांपुर द्वारा उत्पादन इकाई बचाओ दिवस (SAVE RAILWAY PRODUCTION UNIT DAY) मनाया गया. यूनियन के मण्डल उपाध्यक्ष सुनील तिवारी व सचिव नरेंद्र त्यागी के नेतृत्व में गेट नं. 321 पर रेलकर्मियों ने एकत्र होकर प्रदर्शन किया. कर्मचारियों को संबोधित करते हुए नरेंद्र त्यागी ने कहा कि सरकार द्वारा रेलवे के प्रोडक्शन यूनिट को बंद करने की साजिश की जा रही है जिसको एनआरएमयू किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं करेगी. उत्पादन इकाईयों को बंद करना व बेचना गलत है क्यूंकि कोई भी इकाई घाटे में नहीं है. सुनील तिवारी ने कहा कि सभी कर्मचारी एकता बनाकर रखें एवं भारत सरकार के मजदूर विरोधी गतिविधियों पर संघर्ष करने को तैयार रहें एवं यूनियन युवाओं के लिए पुरानी पेंशन बहाल करने के लिए भी लगातार संघर्ष कर रही है. युवाओं को इस मुद्दे पर एकजुट होकर संघर्ष करने की आवश्यकता है. सहसचिव जितेंद्र कुमार ने अपने संबोधन में कहा सरकार एवं रेल प्रशासन लगातार कर्मचारियों का शोषण करने का काम कर रहा है इसको कहीं किसी भी हालत में स्वीकार नहीं किया जाएगा, सभी लोग संघर्ष करने के लिए तैयार हैं. इस दौरान मुख्य रूप से गुलफाम, सुनील, जितेंद, संजय रानू, धर्मेंद्र, संतोष सैनी, प्रेमशंकर संजय कश्यप, राकेश जितेंद्र, कुमार सुशील, असरफ, यतीन्द्र आदि उपस्थित रहे।

By nit

Exit mobile version