माननीय न्यायालय के आदेशानुसार किसी भी नदी में प्रतिमाओं का विसर्जन किये जाने की अनुमति नहीं है: डीएम | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहाँपुर (यूपी), NIT:

माननीय न्यायालय के आदेशानुसार किसी भी नदी में प्रतिमाओं का विसर्जन किये जाने की अनुमति नहीं है: डीएम | New India Times

जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक एस आनन्द की अध्यक्षता में आगामी आयोजित होने वाले पर्वों के दृष्टिगत सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि आगामी त्योहारों के दृष्टिगत आवश्यक प्रबन्ध समय से पूर्ण किये जाये। उन्होंने सख्त निर्देश दिये कि जनता की सुरक्षा हेतु समस्त तैयारियां कर ली जायें।

जिलाधिकारी ने सभी आयोजकों से अपेक्षा की कि वह समस्त आयोजनों में शासन के द्वारा निर्धारित गाईडलाइन का पूर्णतया पालन सुनिश्चित करायेंगे। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि कोई नई परंम्परा की शुरूआत न की जाये तथा समस्त आयोजनों की सक्षम अधिकारी से पूर्व में अनुमति प्राप्त कर ली जाये। अनुमति प्राप्त किये बिना कोई भी आयोजन न कराया जाये। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि प्रतिमाओं के विसर्जन के लिये स्थान चिन्हित करते हुये पर्याप्त प्रबन्ध सुनिश्चित किये जाये।

जिलाधिकारी ने बताया कि माननीय न्यायालय के आदेशानुसार किसी भी नदी में प्रतिमाओं का विसर्जन किये जाने की अनुमति नहीं है। पेय जल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी जिलाधिकारी ने दिये।
बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक एस आनन्द ने निर्देशित करते हुये कहा कि थाना एवं तहसील स्तर की पीस कमेटी की बैठक समय से कर ली जाये तथा समस्त आयोजको से वार्ता करते हुये अद्यतन दिशा निर्देशों से अवगत करा दिया जाये। उन्होने कहा कि त्योहार रजिस्टर का अवलोकन कर विगत घटनाओं से सम्बन्धित सभी पक्षों के नियमानुसार निरोधात्मक,आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। उन्होने कहा कि शोभा यात्रा एवं कार्यक्रमों में अनजान,संदिग्ध व्यक्तियों को शामिल न किया जाये और ऐसे किसी व्यक्ति के चिन्हित होने पर तैनात पुलिस,प्रशासनिक अधिकारियों को तत्काल सूचना दें।
बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन रामसेवक द्विवेदी, एसपी सिटी संजय कुमार, नगर मजिस्ट्रेट आशीष कुमार सिंह, सहायक नगर आयुक्त श्रीमती रश्मि गुप्ता सहित सम्बन्धित उप जिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी तथा सम्बन्धित अयोजन समितियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version