सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्युनिस्ट) की भोपाल जिला कमेटी द्वारा महंगाई, बेरोजगारी व तमाम जन विरोधी नीतियों के खिलाफ किया गया विरोध प्रदर्शन | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्युनिस्ट) की भोपाल जिला कमेटी द्वारा महंगाई, बेरोजगारी व तमाम जन विरोधी नीतियों के खिलाफ किया गया विरोध प्रदर्शन | New India Times

राजधानी भोपाल के नीलम पार्क में सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्युनिस्ट) की भोपाल जिला कमेटी द्वारा महंगाई, बेरोजगारी व तमाम जन विरोधी नीतियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। इस मैके पर प्रदर्शन को संबोधित करते हुए सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्युनिस्ट) भोपाल जिला सचिव कॉमरेड मुदित भटनागर ने कहा कि गरीब, मजदूर, मध्यमवर्ग पर महंगाई की मार चौगुनी हो गई है, बढ़ती बेरोजगारी समस्या को और भी असहनीय बना रही है। सब्जियों, दालों और तेल के दाम आसमान छू रहे हैं। सरकार ने आटा, दाल, दूध, दही पर 5% जीएसटी लगाकर आम आदमी की कमर तोड़ने का काम किया है। सरकार द्वारा सभी आवश्यक सेवा क्षेत्रों बिजली, पानी, शिक्षा इलाज को निजी कंपनियों को सौंपा जा रहा है। सस्ते राशन की प्रणाली को ध्वस्त किया जा रहा है। सरकार गरीबों, मजदूरों, किसानों, छोटे मध्यम व्यापारियों के लिए नहीं बल्कि पूंजी पतियों के लिए कार्य कर रही है. कारपोरेट टैक्स में छूट देकर 35% से 25% कर दिया है जबकि जनता पर टैक्स 12% से बढ़ाकर 28% कर दिया गया है। जनता को इसके खिलाफ एकजुट होकर विशाल, दीर्घकालीन आंदोलन निर्मित करना होगा यही एक मात्र रास्ता है। सरकार हर रोज कोई न कोई जन विरोधी नीतियों का ऐलान कर रही है। क्रूड आयल के दामों में 27% की कमी आने पर भी पेट्रोल, डीजल के दामों में कमी नहीं की जा रही है। गैस सिलेंडर जैसी जरूरी चीज के दाम चार गुना कर दिए गए हैं। इसके खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष करें।
प्रदर्शन को विनोद लोगारिया, सोनू सेन, अमृत लाल, आरती शर्मा, श्याम, सतीश ओझा, सलीम आदि ने भी संबोधित किया।
प्रदर्शन का संचालन कॉमरेड पारुल शर्मा और कॉमरेड रितु श्रीवास्तव ने किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version