फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले तीन लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले तीन लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार | New India Times

जनपद शाहजहांपुर की पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

सुंदरलाल शर्मा एसओ थाना गढ़िया रंगीन, एसआई प्रमोद कुमार, हे0 कां0 सहदेव सिंह आदि पुलिस टीम द्वारा ग्राम पृथ्वीपुर तिराहे पर नवीन शर्मा थाना जलालाबाद जिला शहजानपुर, तिलक राज उर्फ विशाल थाना जलालाबाद शाहजहांपुर, अखिलेश वर्मा थाना जलालाबाद जिला शाहजहांपुर को अल्टो कार, फर्जी आधार कार्ड बनाने के उपकरण सहित गिरफ्तार किया गया है।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि 2019 से विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्य व ग्राम पंचायत अधिकारी की फर्जी मोहर बनाकर अपने पास रखे हुए हैं तथा आधार कार्ड पर भी बनाने के लिए कंप्यूटर का अनुसरण पास रखते हैं गांव में जाकर आधार कार्ड बनाते हैं. अल्टो गाड़ी से विभिन्न स्कूलों व ग्राम पंचायत अधिकारियों के फर्जी मोहर लगाकर फर्जी हस्ताक्षर बनाकर स्कैन से कंप्यूटर सिस्टम पर अपलोड करके जो रसीद निकलती है उस पर भी हम लोगों द्वारा जिसका आधार कार्ड बन जाता है उसका भी फर्जी हस्ताक्षर हम लोग को द्वारा बनाया जाता है तथा रसीद पर भी हस्ताक्षर हम लोग अपने फर्जी बनाकर आधार कार्ड आधार कार्ड बनाने वाले को दी जाती है तथा जो अल्टो हम लोगों के पास है उस पर फर्जी नेम प्लेट लगी हुई है हम लोग फर्जी नंबर प्लेट लगाकर गांव-गांव फर्जी आधार कार्ड बनाने के लिए जाते हैं जिससे हम लोग पकड़े ना जा सके और फर्जी आधार कार्ड बनाने से काफी कमाई होती है।

बी.एस. वीर कुमार क्षेत्राधिकारी तिलहर ने बताया कि थाना गढ़िया रंगीन पुलिस ने चेकिंग के दौरान अल्टो कार में सवार तीन लोगों को गिरफ्तार किया है इनके पास से फर्जी आधार कार्ड बनाने के उपकरण, फर्जी मोहरें बरामद की हैं जो अल्टो कार बरामद हुई है उस पर भी नंबर फर्जी है या लोग गांव में जाकर फर्जी आधार कार्ड बनाते हैं इन तीनों पर सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया जा रहा है इनका एक साथी खुर्शीद फरार है जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version