कांग्रेस के लिए वोट मांगने आए सांसद नकुलनाथ ने वार्डों में घूम कर किया जनसंपर्क, तीन अन्य पार्टियां भी हैं चुनावी मैदान में | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

कांग्रेस के लिए वोट मांगने आए सांसद नकुलनाथ ने वार्डों में घूम कर किया जनसंपर्क, तीन अन्य पार्टियां भी हैं चुनावी मैदान में | New India Times

नगरी निकाय निर्वाचन 2022 आगामी 27 सितंबर को होना है जिसको लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में जोश पैदा करने के लिए नगर के सभी 18 वार्डों में खड़े हुए कांग्रेसी प्रत्याशियों के लिए वोट की अपील करते हुए विकास कार्य की बात रखते हुए 18 पार्षदों के लिए वार्ड वार्ड पहुंचकर जनता से वोट डालकर विजय बनाने की अपील की सांसद नकुलनाथ द्वारा की गई जिसमें सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे. लेकिन नगर में कई जगह जलभराव, जर्जर रोड और शहर का एकमात्र स्टेडियम प्रत्याशियों के लिए चुनौती बना हुआ है. पूर्व में नगर पालिका परिषद कांग्रेसी होने के बावजूद भी कार्य नहीं होने से जनता रूठी हुई भी नजर आई. अब देखना होगा कि मुद्दों को लेकर चुनाव में उलटफेर होने की संभावना हो सकती है साथ ही लगभग 18 वार्डों में 16743 मतदाता हैं. कांग्रेस के साथ-साथ भाजपा, आम आदमी पार्टी, गोंडवाना पार्टी के प्रत्याशी भी मैदान में अपने-अपने वार्डों से दावेदारी कर रहे हैं.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version