मनीवाइज वित्तीय साक्षरता केंद्र तिरला टीम द्वारा वित्तीय साक्षरता प्रशिक्षण एवं स्वाधार मेले का किया गया आयोजन | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

मनीवाइज वित्तीय साक्षरता केंद्र तिरला टीम द्वारा वित्तीय साक्षरता प्रशिक्षण एवं स्वाधार मेले का किया गया आयोजन | New India Times

मनीवाइज वित्तीय साक्षरता केंद्र तिरला द्वारा 19 सितंबर को तिरला ब्लॉक के खांदन बुजुर्ग पंचायत में वित्तीय साक्षरता प्रशिक्षण एवं स्वाधार मेले का आयोजन किया गया। जिसमें सभी ग्रामीण जनों को भारतीय रिजर्व बैंक के उपक्रम में स्वाधार फीनएक्सेस टीम द्वारा एरिया मैनेजर ईश्वर सिंह यादव के मार्गदर्शन में सीएफएल इंचार्ज मेमन रेशवाल, वित्तीय साक्षरता ट्रेनर अजय सोलंकी एवं नंदराम डावर द्वारा बैंक के विभिन्न खातों, सरकारी योजनाओं, बचत, बीमा, कर्ज एवं डिजिटल लेनदेन के बारे में सम्पूर्ण जानकारी प्रदान की गई एवं स्वाधार मेले का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 80-90 ग्रामीण लोगों के आयुष्मान कार्ड बनवाये गए। इस दोरान ग्राम पंचायत सरपंच हीरालाल निनामा, ग्राम पंचायत सचिव हिरालाल चौहान, ग्राम रोजगार सहायक राजाराम डावर एवं मोबिलाइजर कु.कृष्णा डोडियार ने उपस्थित होकर स्वाधार टीम के कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। स्वाधार फीनएक्सेस संस्था को ग्राम पंचायत टीम एवं ग्रामीण जनों ने वित्तीय मजबूती प्रदान करने एवं उनके गाँव में स्वाधार मेले का आयोजन करने के लिए आभार व्यक्त किया एवं स्वाधार टीम के कार्य की सराहना की गई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version