सभी अधिकारी समय से कार्यालय में बैठें और जन शिकायतों का निस्तारण करे: पुलकित खरे. नवागत डीएम पुलकित खरे ने किया पदभार ग्रहण | New India Times

अली अब्बास, मथुरा (यूपी), NIT:

सभी अधिकारी समय से कार्यालय में बैठें और जन शिकायतों का निस्तारण करे: पुलकित खरे. नवागत डीएम पुलकित खरे ने किया पदभार ग्रहण | New India Times

नवागत जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे ने सर्वप्रथम श्रीकृष्ण जन्मभूमि तथा श्री बांके बिहारी जी के दर्शन पूजन किये। श्री खरे 2011 बैच के उत्तर प्रदेश कैडर के आईएएस हैं और मूलतः सुल्तानपुर के रहने वाले हैं। तदुपरान्त कोषागार पहुंचकर अपना पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के बाद कलेक्ट्रेट सभागार में पत्रकारों के साथ प्रेस वार्ता की। तत्त्पश्चात प्रशानिक एवं कलेक्ट्रेट के अधिकारी एवं कर्मचारियों और विकास के अधिकारियों से परिचय प्राप्त कर विकास योजनाओं के प्रगति की जानकारी प्राप्त की।
उन्होंने अपनी प्राथमिकता के बारे में जानकारी देते हुये बताया कि अधिकारी पूरी पारदर्शिता के साथ कार्य करें तथा उनके एवं जनता के बीच के विश्वास व भरोसा बनाये रखें। उन्होंने कहा कि आप सभी कार्यालयों में आने वाले प्रत्येक फरियादियों की बातों को सुनें ताकि उन्हें न्याय मिले. गरीब व्यक्ति ईश्वर के बाद अधिकारी पर ही भरोसा कर न्याय के लिये आता हैं उसकी बातों को सुना जाए तथा उनकी समस्याओं का निस्तारण कराया जाए। विकास योजनाओं के प्रगति पर बल देते हुये कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि प्रयास किया जाए कि जन कल्याणकारी योजनाओं के लक्ष्य की प्रगति समय से करायें और यदि किसी स्तर पर समस्या हो तो अवगत करायें ताकि निस्तारण समय से कराया जा सके.
हम सभी का कर्तव्य है कि पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ कार्य करें, ताकि जनपद के चहुमुखी विकास के साथ गरीबों को न्याय मिल सके।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version