प्रदेश के शिक्षक स्वैच्छिक स्थानांतरण के लिए 30 सितंबर से 10 अक्टूबर तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन | New India Times

अबरार अहमद खान /मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

प्रदेश के शिक्षक स्वैच्छिक स्थानांतरण के लिए 30 सितंबर से 10 अक्टूबर तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन | New India Times

प्रदेश के शिक्षक 30 सितंबर से 10 अक्टूबर तक स्थानांतरण के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा राज्य, संभाग और जिला स्तर पर शिक्षा विभाग के शिक्षकों और अधिकारी/कर्मचारियों के लिए विभागीय स्थानांतरण नीति की समय सारणी निर्धारित की गई है।

समय सारणी के अनुसार 30 सितंबर 2022 तक एजुकेशन पोर्टल पर रिक्त पदों का सत्यापन होगा। स्थानांतरण के इच्छुक आवेदक 30 सितंबर 2022 से 10 अक्टूबर 2022 तक पोर्टल में जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। ऑनलाइन स्थानानंतरण संबंधी आदेश 22 अक्टूबर 2022 तक होंगे। आवेदक की भारमुक्ति और कार्यभार ग्रहण करने संबंधी सभी कार्यवाही 05 नवंबर खं तक की जाएगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article