यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

अल्पसंख्यक विकास समिति के जावेद बेग ने बताया कि अल्पसंख्यक प्रतिभाओं को उभारने के लिए सम्मान कार्यक्रम रखा गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सीमा कुमारी जी, अध्यक्षता एसोसिएट प्रोफेसर गवर्नमेंट कॉलेज डॉ. अमजद फातमी साहब, विशिष्ट अतिथि एडवोकेट आरिफ हमीद, मुबीन फारुकी, डॉ निसार उस्मानी, आबिद मिर्जा, तमजीर खान, डॉक्टर रहमान, शबनम फारुकी जी, इमरान जलमानी, खालिद खान आईटी डिपार्टमेंट रहे. कार्यक्रम में नीट में सिलेक्शन हुए हन्नान एवं साहिल उस्मानी एवं आर ए एस मुख्य परीक्षा पास की नगमा के पिता जी एवं सब इंस्पेक्टर में सिलेक्शन हुआ उस्मान खान का अल्पसंख्यक विकास समिति ने उनका गर्मजोशी के साथ इस्तकबाल किया, साफा माला एवं शॉल ओढ़ाकर उनका हौसला अफजाई की गयी. अध्यक्ष शहजाद जलमानी जी ने बताया कि अल्पसंख्यक छात्रावास एवं राजकीय महाविद्यालय एवं राजकीय कन्या महाविद्यालय एवं राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल महाराणा में उर्दू शुरू कराने में बहुत मशक्कत की गई है और भी शिक्षा के काम की जा रही हैं. अनवर अहमद साहब ने बताया कि उक्त सभी कामयाबी के पीछे विधायक रोहित बोहरा जी का अहम रोल है और बताया कि यहां के जनप्रतिनिधि श्रीमान रोहित बोहरा जी एवं गिर्राज सिंह मलिंगा खिलाड़ी लाल बैरवा जी डॉक्टर शिवचरण कुशवाहा जी मोनू जादौन जी एवं प्रशासनिक अधिकारी जिला कलेक्टर महोदय अतिरिक्त जिला कलेक्टर महोदय एवं अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सभी लोग अल्पसंख्यक विकास के लिए कार्य करने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं. एडवोकेट आरिफ हमीद ने प्रतिभाओं से अपील की आप कुछ भी पद पर बन जाएं गरीब तबके का ख्याल जरूर रखें. इमरान जलमानी जी अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र छात्राओं के लिए टारगेट चयन करने के लिए एवं कैरियर काउंसलिंग करने की जरूरत बताई. सभी प्रतिभाओं ने भरोसा दिलाया कि हम हमेशा पिछड़े तबके का साथ निभाते रहेंगे. मुख्य अतिथि अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सीमा कुमारी जी ने छात्रावास एवं छात्रवृत्ति एवं अनुप्रति योजना की जानकारी दी और अल्पसंख्यक समुदाय को आगे बढ़ाने के लिए नई पहल करने का विश्वास दिलाया. कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉक्टर फातमी साहब ने सभी का शुक्रिया अदा किया और ऐसा कार्यक्रम बार-बार करने को कहा. सम्मानित हुए लोग स्वागत सत्कार देखकर बेहद खुश नजर आए. इस मौके पर अल्पसंख्यक विकास समिति धौलपुर के पदाधिकारी समिति के सदर शहजाद जलमानी जी सचिव हाजी अजमेरी उस्मानी एवं उपाध्यक्ष अनवार अहमद सीमा कुमारी जी अल्पसंख्यक अधिकारी डॉक्टर अमजद फातमी एसोसिएट प्रोफेसर गवर्नमेंट कॉलेज धौलपुर एडवोकेट आरिफ डॉक्टर रहमान रईस फारुकी मुबीन फारुकी सर डॉ. निसार उस्मानी सर रईस फारुकी नौशाद खान इमरान जलमानी अध्यापक शब्बीर खान राशिक बैग आबिद बैग सर आसिफ उस्मानी अकबर उस्मानी आमिर खान रत्ती उस्मानी तैयब काजी नजीर और अन्य जिम्मेदार लोग शामिल हुए।
