भोपाल मण्डल में चलाया गया पल्स पोलियो अभियान, डीआरएम ने पिलाई पल्स पोलियो की खुराक | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल मण्डल में चलाया गया पल्स पोलियो अभियान, डीआरएम ने पिलाई पल्स पोलियो की खुराक | New India Times

मण्डल रेल प्रबन्धक श्री सौरभ बंदोपाध्याय के मार्गदर्शन में कल मण्डल चिकित्सा विभाग द्वारा पल्स पोलियो अभियान चलाकर पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई।
इस अभियान की शुरुआत मण्डल रेल प्रबंधक द्वारा रानी कमलापति स्टेशन पर पांच साल से कम उम्र के बच्चे को पल्स पोलियो की खुराक पिलाकर की गई। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय डोगरा द्वारा भोपाल स्टेशन पर पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चे को पोलियो की खुराक पिलाई गई।

भोपाल मण्डल में चलाया गया पल्स पोलियो अभियान, डीआरएम ने पिलाई पल्स पोलियो की खुराक | New India Times

इस अभियान के तहत भोपाल मण्डल में स्टेशनों सहित रेलवे कालोनियों में कुल 12 बूथ बनाये गए थे। इसके अलावा चार गाड़ियों- छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, मालवा एक्सप्रेस, कामायनी एक्सप्रेस एवं भोपाल-बीना मेमू ट्रेन में मेडिकल स्टाफ द्वारा पांच साल से कम उम्र के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। इस प्रकार कल के पल्स पोलियो अभियान में रेल कर्मियों के 300 बच्चों एवं यात्रियों सहित अन्य के 960 बच्चों सहित कुल 1260 बच्चों को पोलियो को खुराक पिलाई गई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version