मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

थाना बण्डा पुलिस ने अवैध शास्त्र बना रहे दो लोगों को गिरफ्तार कर बने व अधबने शास्त्र एवं अवैध शास्त्र बनाने के उपकरण बरामद किया है।
मनोज कुमार प्रभारी निरीक्षक थाना बंडा के नेतृत्व में व0 उ0 नि0 राकेश कुमार ने मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा नहर पुल के पास नहर कोठी खण्डहर से अवैध शास्त्र बनाते बलराम नि0 ग्राम भटपुरा रसूलपुर थाना सिंधौली जिला शाहजहांपुर, सरनाम नि0 उबरिया थाना बण्डा जिला शाहजहांपुर को गिरफ्तार कर अवैध तमंचे बने व अधबने एवं उपकरण बरामद किया गया है।
संजीव कुमार बाजपेयी एसपी ग्रामीण ने बताया कि बण्डा पुलिस ने अवैध शास्त्र फैक्ट्री का खुलासा कर दो लोगों को अवैध शास्त्र बनाते गिरफ्तार कर अवैध तमंचे बने व अधबने तमंचे एवं शास्त्र बने के उपकरण बरामद कर अग्रिम कार्यवही की जा रही है।
