जिला लोक अभियोजन कार्यालय बुरहानपुर द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

जिला लोक अभियोजन कार्यालय बुरहानपुर द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन | New India Times

ज़िला लोक अभियोजन कार्यालय बुरहानपुर द्वारा पुलिस लाइन कंट्रोल रूम पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन रविवार 18 सितंबर 2022 को किया गया, जिसमें जिला लोक अभियोजन अधिकारी बुरहानपुर श्री कैलाश नाथ गौतम द्वारा विवेचना के तथ्य और उनमें आने वाली कठिनाइयों के संबंध में एएसआई एवं प्रधान आरक्षणों को जानकारी दी गई। अतिरिक्त जिला अभियोजन अधिकारी बुरहानपुर श्री राम लाल रंधावे द्वारा पास्को एक्ट से संबंधित विवेचना में आने वाली त्रुटियों को कैसे दूर किया जाए इस संबंध में जानकारी दी गई। सहायक जिला अभियोजन अधिकारी बुरहानपुर सर्वश्री रतन सिंह भंवर एवं श्री अनिल सिंह बघेल द्वारा भी एएसआई एवं प्रधान आरक्षकों को संबोधित किया गया। इस अवसर पर बुरहानपुर के जिला अभियोजन अधिकारी श्री कैलाशनाथ गौतम, अतिरिक्त जिला अभियोजन अधिकारी श्री रामलाल रंधावे, सहायक जिला अभियोजन अधिकारी श्री रतन सिंह भंवर एवं श्री अनिल सिंह बघेल एवं कर्मचारी श्री कपिल कोचले, श्री सीताराम रावत, श्री हिमांशु जैन एवं प्रशिक्षण लेने आए समस्त प्रधान आरक्षक एवं एएसआई शामिल हुए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version