14वें राष्ट्रपति के रूप में रामनाथ कोविंद ने ली शपथ, चीफ जस्टिस आफ इंडिया ने दिलाई शपथ | New India Times

Edited by Maqsood Ali; नई दिल्ली, NIT; ​
14वें राष्ट्रपति के रूप में रामनाथ कोविंद ने ली शपथ, चीफ जस्टिस आफ इंडिया ने दिलाई शपथ | New India Timesश्री रामनाथ कोविंद ने आज देश के 14वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ले ली है। संसद के सेंट्रल हॉल में श्री कोविंद को चीफ जस्टिस खेहर ने राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि हमारे देश में न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व का पालन किया जाता रहा है, मैं भी इसका पालन करता रहूंगा। उन्होंने कहा मैं डॉ राजेंद्र प्रसाद, डॉ एपीजे अब्दुल कलाम और प्रणब दा के कदमों पर चलने जा रहा हूं। इस दौरान रामनाथ कोविंद ने आजादी की लड़ाई का उल्लेख करते हुए महात्मा गांधी को भी याद किया।​
14वें राष्ट्रपति के रूप में रामनाथ कोविंद ने ली शपथ, चीफ जस्टिस आफ इंडिया ने दिलाई शपथ | New India Timesप्रणव मुखर्जीरऔर रामनाथ कोविंद राष्ट्रपति भवन से संसद बग्घी की जगह कार से पहुंचे। उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी, स्पीकर सुमित्रा महाजन और चीफ जस्टिस खेहर भी काफिले का हिस्सा रहे।​14वें राष्ट्रपति के रूप में रामनाथ कोविंद ने ली शपथ, चीफ जस्टिस आफ इंडिया ने दिलाई शपथ | New India Timesशपथ ग्रहण समारोह से पहले रामनाथ कोविंद ने प्रणब मुखर्जी से मुलाकात की। इससे पहले, राष्ट्रपति पद की शपथ लेने से पहले रामनाथ कोविंद राजघाट पहुंचे थे, जहां उन्होंने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version