सालों से मांग करने के बाद भी नदी पर नहीं बना पुल, पानी में से आवागमन करने को मजबूर हैं लोग | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

सालों से मांग करने के बाद भी नदी पर नहीं बना पुल, पानी में से आवागमन करने को मजबूर हैं लोग | New India Times

जुन्नारदेव जनपद पंचायत मुख्यालय अंतर्गत ग्राम पंचायत मालिनी के ग्राम कामठा में बारिश के समय विद्यार्थियों सहित राहगीरों को भारिया असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीणों ने बताया कि वर्षों से इस सड़क पर नदी के ऊपर से पुलिया बनाने की मांग की गई है लेकिन आज तक जिम्मेदारों द्वारा ध्यान देकर इसका निराकरण नहीं किया गया जिसके कारण अधिक परेशानी हो रही है साथ ही स्कूल से आवागमन करने वाले विद्यार्थी पानी में से निकल कर आवागमन करते हैं, यहाँ कभी भी दुर्घटना अचानक बारिश के समय घट सकती है. ग्रामीणों द्वारा मांग की गई है कि लगभग 15 वर्षों से इस मांग को लेकर दर-दर भटक रहे हैं लेकिन आज तक पूरी नहीं की गई इस लिए फिर से ध्यान देकर निराकरण करने की मांग की गई है. मांग करने वालों में ग्रामीण वासी घासिरम धुर्वे, हरिराम उइके, सुरेश बट्टी सहित सैकड़ों ग्रामीण वासी शामिल हैं. लोगों द्वारा मांग की गई है कि इस ओर ध्यान देकर जल्द से जल्द पुल का निर्माण कराया जाए ताकिग्रामीण वासियों एवं विद्यार्थियों को आने-जाने में सुविधा हो।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version