पुलिस ने मुठभेड़ में टॉप 10 बदमाश इमरान उर्फ डेविड सहित चार लोगों को अवैध हथियारों के साथ किया गिरफ्तार | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

पुलिस ने मुठभेड़ में टॉप 10 बदमाश इमरान उर्फ डेविड सहित चार लोगों को अवैध हथियारों के साथ किया गिरफ्तार | New India Times

थाना सदर बाजार पुलिस ने मुठभेड़ में टप 10 बदमाश इमरान उर्फ डेविड सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

उ0 नि0 मनोज कुमार, उ0 नि0 हरकेश सिंह, का0 दीपांशु, का0अनुज आदि पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर ओसीएफ मंदिर के पास इमरान उर्फ डेबिट अहमद जलाल नगर थाना सदर बाजार मोहम्मद आमिर पक्का तालाब थाना सदर बाजार वसीम अहमद निवासी ग्राम दियुरिया थाना रौजा, अतुल शर्मा उर्फ शानू शर्मा मो0 झण्डा कला थाना सदर बाजार को गिरफ्तार कर 3 तमंचे, 3 कारतूस, 1 खोखा, 1 चाकू, 2 मोटरसाइकिल बरामद कर जेल भेज दिया है।

अखंड प्रताप सिंह क्षेत्राधिकारी नगर ने बताया कि थाना सदर बाजार पुलिस को बड़ी सफलता मिली मुखबिर की सूचना पर उ0 नि0 मनोज कुमार अपनी टीम द्वारा पहुंचे, ओसीएफ मंदिर के पास मुठभेड़ में 4 युवकों को किया गिरफ्तार जिसमें इमरान उर्फ डेबिट यह जनपद का टॉप टेन अपराधी है इस पर संगीन धाराओं में 20 मुकदमे दर्ज है, मो0 आमिर इस पर पांच मुकदमे दर्ज है, मो0 वसीम पर दो मुकदमे दर्ज है, अतुल शर्मा उर्फ शानू शर्मा पर पांच मुकदमे दर्ज हैं इनके पास से इन अवैध तमंचा, तीन कारतूस, एक खोखा, एक चाकू, दो मोटरसाइकिल बरामद की गई है. इन सभी पर थाना सदर बाजार पुलिस द्वारा विधिवत कार्रवाई की जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version