भोपाल में बीते दिनों मिली आज्ञात लाशों के मामलों को सुलझाने में राजधानी पुलिस को छूट रहा है पसीना  | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT; ​भोपाल में बीते दिनों मिली आज्ञात लाशों के मामलों को सुलझाने में राजधानी पुलिस को छूट रहा है पसीना  | New India Timesमध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में इन दिनों अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। बीते कुछ दिनों के अंदर भोपाल पुलिस को अलग-अलग स्थानों से कई आज्ञात लाशें मिल चुकी हैं ।शुरुआती जांच में पुलिस इन मामलों को एक हादसा मान रही थी लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या का मामला सामने आया, लेकिन उसके बावजूद अपराधियों को पकड़ना तो दूर की बात भोपाल पुलिस लाशों की शिनाख्त भी नही कर पा रही है।अपराधी हत्त्या करने के बाद लाशों की पहचान मिटाने के लिये नाले वगैरह में ठिकाने लगा देते हैं, ताकि पुलिस को जब तक इसकी भनक लगे तबतक लाश अपनी पहचान ही छोड़ चुका हो।

जब इस सम्बंध में NIT सावांददाता ने थाना बजरिया, थाना गोविंदपुरा, थाना शाहजहानाबाद की पुलिस से बात की तो उनका कहना था लाशों की शिनाख्त के लिये काफी जोरों शोर से प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही इस गुत्थी को सुलझा कर आरोपी को गिरिफ्तार किया जायेगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version