पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

भारतीय किसान संघ धार में जिला मुख्यालय पर धरना देकर वाहन रैली के रूप में कलेक्टर कार्यालय पहुंचे वहां पर एसडीएम को ज्ञापन दिया गया ज्ञापन में मुख्य विषय लहसुन प्याज की खरीदी की व्यवस्था सरकार करें या किसानों को आर्थिक सहयोग दें, सोयाबीन में हुई नुकसानी का सर्वे करवाकर मुआवजा बीमा क्लेम दिलाया जावे, आगामी रबी सीजन को देखते हुए खाद का अग्रिम भंडारण कर लिया जाए जिसमें सीजन में किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो, वर्ष 2019 -20 में बीमा क्लेम किसानों को मिला था जिसमें कई किसान अभी भी छूट गए हैं उन किसानों के खाते में राशि डाली जावे, जिले में वर्तमान में 2 साइलो केन्द्र है उन्हें बढ़ाया जाए जिससे किसानों के अपने ऊपर समर्थन मूल्य में बेचने में आसानी रहेगी।
मुख्यमंत्री महोदय के नाम 38 सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन दिया गया। प्रधानमंत्री महोदय के नाम 17 सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन दिया गया। इस कार्यक्रम में जिला प्रभारी आनंद सिंह जी ठाकुर, मालवा प्रांत सदस्य मोहन पाटीदार, सुरेंद्र पटेल हरीश पटेल जिला अध्यक्ष, जिला मंत्री यशवंत मुकाती, जिला कोषाध्यक्ष सूर्यकांत बोरदिया, छगन मंडलोई, वासुदेव सांखला, अशोक बनिया, एवं समस्त धार तहसील के आए कार्यकर्ताओं व किसान ।
उक्त जानकारी जिला प्रचार प्रसार प्रमुख अमोल पाटीदार द्वारा दी गई।
