रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

कलेक्टर सोमेश मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक अरविंद तिवारी ग्राम रूपाखेडा राणापुर जनपद क्षेत्र में अमृत सरोवर तालाब का अवलोकन करने मोटर सायकल से पहुंचे। यह तालाब मनरेगा के अंतर्गत 14.67 लाख की लागत से निर्मित होगा। वर्तमान में यह तालाब लबालब भरा हुआ है. आस-पास के किसानों के लिए यह वरदान सिद्ध होगा। इसके साथ ही भूजल संरक्षण में भी उपयोगी रहेगा।

अमृत सरोवर तालाब का अवलोकन करने के लिए बारिश के कारण रास्ता पूर्णतः अवरूद्ध था। वहां जाने के केवल मोटरसाइकिल ही एक मात्र व्यवस्था थी। इसलिए कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को अपना वाहन दूर ही खडा करना पडा एवं तालाब के निरीक्षण के लिए बाईक का सहारा लिया गया.
इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पी.एल. कुर्वे, तहसीलदार श्री सुखदेव डावर, सीईओ जनपद पंचायत श्री जी.एस. मुजाल्दा एवं थाना प्रभारी श्री कैलाश चौहान, नायब तहसीलदार, प्रभारी पीआरओ श्री सुधीर कुशवाह, एपीओ मनरेगा श्री विकास गुप्ता आदि उपस्थित थे।
