मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

भावसार समाज के विधि सलाहकार भावसार भूपेंद्र कुमार जुनागढ़े अधिवक्ता ने बताया कि ऑल इंडिया भावसार क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष राजू जवलकर गुलबर्गा कर्नाटक ने भावसार समाज बुरहानपुर के जिला अध्यक्ष एवं सीनियर एडवोकेट संतोष देवताले को ऑल इंडिया भावसार क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में दोबारा अवसर देकर राष्ट्रीय महासचिव इवेंट के पद पर मनोनीत किया है। उनकी इस नियुक्ति के समाचार से समाज जनों सहित नगर वासियों,मित्र मंडली, शुभचिंतक में हर्ष व्याप्त है। बुरहानपुर भावसार समाज के लिए यह गौरव की बात है कि समाज के जिला अध्यक्ष एडवोकेट संतोष देवताले को उनकी उल्लेखनीय सामाजिक सेवाओं के लिए दोबारा राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल किया गया है। वही समाज के वरिष्ठ संरक्षक सुरेश नवलखे को भी पूर्व में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में शामिल किया गया था। इस उपलब्धि पर समाज के श्री सुरेश नवलखे, बुरहानपुर समाज के सचिव कैलाश भागवत, अनिल पवार, मुकेश भावसार,लीलाधर भावसार,दीपक नवलखे,राजेंद्र पवार,प्रदीप पवार, मुकेश मालवीय, देवेंद्र मालवीय, मोनू काशीकर आदि ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
