मुरैना में कोचिंग पढ़ने जा रही तीन छात्राओं का हुआ अपहरण, दो बच्चियां को छोड़ एक छात्रा को लेकर अपहरणकर्ता हुए फरार | New India Times

आशिफ शाह, मुरैना (मप्र), NIT:

मुरैना में कोचिंग पढ़ने जा रही तीन छात्राओं का हुआ अपहरण, दो बच्चियां को छोड़ एक छात्रा को लेकर अपहरणकर्ता हुए फरार | New India Times

मुरैना जिले में कोचिंग पढ़ने जा रही तीन छात्राओं के अपहरण का मामला सामने आया है. किडनैपर बच्चियों को नशीला पदार्थ सुंघा कर किडनैप करके भाग गए हालांकि किडनैपरों ने दो बच्चियों को छौदा टोल टैक्स के पास छोड़ दिया और एक छात्रा को लेकर फरार हो गये. दो बच्चियां नशे की हालत में सड़क के किनारे मिलीं हैं. पूरा मामला मुरैना के सिविल लाइन थाने अंतर्गत का है।
मिली जानकारी के मुताबिक बच्चियां कोचिंग पढ़ने जा रही थी इसी दौरान अपहरणकर्ताओं ने नशीला पदार्थ सुंघा कर सभी बच्चियों का किडनैप कर लिय़ा हालांकि किडनैपर दो बच्चियों को छौदा टोल टैक्स के पास छोड़कर एक बच्ची को अपने साथ लेकर फरार हो गए दोनों बच्चियां नशे की हालात में मिली घटना के बाद बच्चियों के परिजन मुरैना पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर बच्चियों को लाने की गुहार लगाई
इधर दोनों बच्चियों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया है। पुलिस दोनों छात्राओं के होश में आने के इंतजार कर रही है जिससे मामले की वास्तविक जानकारी मिल सके पुलिस अपहरण की सूचना के बाद जिले से बाहर जाने वाली सभी सड़कों को सील कर दिया है पुलिस किडनैपरों को पकड़ने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है।

By nit

Exit mobile version