कॉलेज में पहाड़ चढ़ने की ट्रेनिंग ले रही थी छात्रा, छठी मंजिल से गिरने से हुई मौत | New India Times

अशफाक कायमखानी, जयपुर, NIT; ​
कॉलेज में पहाड़ चढ़ने की ट्रेनिंग ले रही थी छात्रा, छठी मंजिल से गिरने से हुई मौत | New India Timesजयपुर के मानसरोवर इलाके में स्थित आईसीजी गर्ल्स कॉलेज में चल रहे माउंटेनियरिंग कैंप के दौरान कॉलेज की छठी मंजिल से गिरने के कारण एक छात्रा की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद छात्रा को पास ही में स्थित मेट्रो मास अस्पताल ले जाया गया जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार कॉलेज में माउंटेनियरिंग कैंप के दौरान अदिति नाम की कॉलेज छात्रा कॉलेज की बिल्डिंग पर रस्सी के सहारे चढ़ रही थी और जैसे ही वो छठी मंजिल को क्रॉस करते हुए सातवीं मंजिल की ओर बढ़ी कि अचानक उसका हाथ फिसल गया और वो सीधे ग्राउंड फ्लोर पर आ गिरी। अदिति को सीधे ही पास ही मेट्रो मास अस्पताल ले जाया गया जहां उसने इलाज के कुछ देर बाद ही दम तोड़ दिया। अदिति जयपुर के बापू नगर की रहने वाली थी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version