अली अब्बास, मथुरा (यूपी), NIT:

ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 15 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत दृश्य मान स्वच्छता विषय के तहत राष्ट्रव्यापी स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला पंचायत राज अधिकारी किरण चौधरी ने बताया कि 15 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा अभियान का आयोजन किया जा है। इस वर्ष स्वच्छता ही सेवा अभियान की थीम गांव की दृश्य मान स्वच्छता है।
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि इस दरमियान गांव में गांव में उपस्थित गंदगी की चपेट में आने वाले क्षेत्रों की विशेष सफाई, गीले एवं सूखे कचरे का स्रोत पर निस्तारण, कचरा एकत्रीकरण, एवं पृथक्करण को लेकर के आरआरसी का निर्माण। इसी के साथ साथ प्लास्टिक अथवा बायोडिग्रेडेबल वेस्ट का डोर टू डोर एकत्रित अभियान भी चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि वाटर बॉडीज के निकट साफ सफाई करना तथा उसके आसपास वृक्षारोपण करना इस अभियान का विशेष उद्देश्य रहेगा। जिसके अंतर्गत जैसे तालाब या जो भी नल हैं या पोखर है उनके किनारे साफ सफाई, वृक्षारोपण पर विशेष महत्व दिया जाएगा, इसी के साथ उन्होंने बताया कि प्रत्येक ग्राम सभा में इस अभियान के अंतर्गत एक बैठक का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सिंगल यूज़ प्लास्टिक के कुप्रभाव को लेकर के ग्रामीणों को जागरूक किया जाएगा। ओडीएफ प्लस विषय पर ग्राम प्रधान भी अपने ग्रामीण से सीधा संवाद करेंगे तथा और ओडीएफ प्लस की योजना के अंतर्गत वॉल पेंटिंग एवं बोर्ड राइटिंग का भी कार्य किया जाएगा। जिला पंचायत राज किरण चौधरी ने बताया कि सभी ग्राम प्रधान एवं अधीनस्थ अधिकारियों, ग्राम पंचायत सचिव को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं तथा इन सभी योजनाओं का क्रियान्वयन किस प्रकार किया जा रहा है इसका फील्ड पर जाकर निरीक्षण भी किया जाएगा।
