मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

खनिज विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक जुन्नारदेव पुलिस थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत जमकुंडा के समीप अवैध गिट्टी परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर ट्राली जप्त की गई जोकि जुन्नारदेव की तरफ आ रहा था. मिली जानकारी के अनुसार वाहन मालिक अजय विश्वकर्मा वाहन चालक विजय यादव निवासी ग्राम पंचायत जामुन ढ़ाना के विरुद्ध माइनिंग इंस्पेक्टर स्वाति ठाकुर द्वारा कार्यवाही करते हुए मध्यप्रदेश खनिज अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जिसमें ट्रैक्टर क्रमांक एमपी 28 ए बी 6949 हाय जो कि अवैध गिट्टी परिवहन कर रहा था ट्रैक्टर थाना जुन्नारदेव में अभिरक्षा में खड़ा करवाया गया है।
