प्रताड़ना से परेशान आदिवासि ग्रामीणों ने पुलिस थाने में की शिकायत, चुनावी रंजिश के चलते गांव के दबंग द्वारा आदिवासी समाज के लोगों को प्रताड़ित करने का आरोप | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

प्रताड़ना से परेशान आदिवासि ग्रामीणों ने पुलिस थाने में की शिकायत, चुनावी रंजिश के चलते गांव के दबंग द्वारा आदिवासी समाज के लोगों को प्रताड़ित करने का आरोप | New India Times

आदिवासी दलित समाज आज भी अपने हक और अधिकारों के लिए संघर्ष करता नजर आ रहा है. दलित आदिवासियों पर दबंगों के द्वारा दबाव, प्रताड़ना की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. ऐसा ही एक मामला सागर जिले के महाराजपुर थाना से सामने आया है जहां महाराजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम तीतर पानी में आदिवासियों पर गांव के ही एक दबंग व्यक्ति द्वारा चुनावी रंजिश को लेकर उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है साथ ही उन्हें झूठे मामलों में फंसाने का प्रयास किया जा रहा है. ग्रामीणों का कहना है कि हाल ही में संपन्न हुए ग्राम पंचायत के चुनाव में गांव के दबंग व्यक्ति का कुछ आदिवासी समाज के लोगों ने पक्ष नहीं किया था उसी बात से नाराज गांव के दबंग व्यक्ति रविंद्र पटेरिया, जितेंद्र पटेरिया के द्वारा उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है एवं उन्हें गालियां देकर जातिगत अपमान भी किया जा रहा है. इन्हीं समस्याओं को लेकर ग्राम की नवनिर्वाचित आदिवासी सरपंच महिला और दर्जनों आदिवासी समाज की महिलाएं और पुरुषों के द्वारा बुधवार को महाराजपुर थाना पहुंचकर मामले की लिखित शिकायत करते हुए थाना प्रभारी को अवगत कराया गया एवं गांव के एक आदिवासी गरीब लड़के आशीष गोंड के ऊपर रविंद्र पटेरिया के द्वारा झूठी चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के मामले में जांच की मांग की गई. ग्रामीणों का कहना है कि गांव के उक्त दबंग व्यक्ति द्वारा उन्हें आए दिन प्रताड़ित किया जाता है एवं झूठे केस में फंसाने की धमकी दी जाती है. शिकायत में उल्लेख किया गया है कि गांव के लोगों द्वारा सामूहिक रूप से स्वीकृति लेकर गणेश जी की स्थापना की गई है जिसमें उनके द्वारा परेशान किया जा रहा है। ज्ञात हो की पूरे मामले की शिकायत ग्रामीणों के द्वारा थाना प्रभारी सत्येंद्र भदौरिया से की गई है. अब देखना यह होगा कि दलित आदिवासी समाज के हक में पुलिस प्रशासन क्या न्याय करता है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version